पटना नगर निगम समेत राज्य के सभी शहरी निकायों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभी तक चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है, मगर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची की तैयारी में जुटा है तो नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगरपालिका चुनाव में लगाए जाने वाले मतदानकर्मियों का भत्ता तय कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव के लिए अधिग्रहित करने वाले वाहनों का दैनिक मुआवजा दर भी तय हो गया है। विभाग की ओर से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी, नगर आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारियों को इस बाबत पत्र भी लिखा गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।