Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जमीनी विवाद में गला दबाकर अधेड़ की हत्या बिहारशरीफ 25 जुलाई (हि.सं)। जिला मुख्यालय स्थित हिलसा थाना क्षेत्र के वरुण बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान वरुण बिघा निवासी शुक्र मांझी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्र मांझी अपने देहरी पर बैठे थे इसी बीच उनके पड़ोसी राम मांझी आए और दोनों में जमीन की मामले को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच आक्रोशित होकर राम मांझी ने शुक्र मांझी को गला दबा दिया जिसे तत्काल उसकी मौत हो गई। घटना को देख शुक्र के पुत्र वरुण मांझी अपने पिता को उठाएं और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना हिलसा थाना पुलिस को दी गई। हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी हिलसा थाना में दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया कि शुक्र मांझी और राम मांझी के बीच 10 कट्ठा जमीन के लिए बरसों से विवाद चला आ रहा था। जिसमें धान रोपाई के लिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। और आपे से बाहर होकर राम मांझी शुक्र मांझी को गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नालंदा में अपराधियों का तांडव खौफ में फल व्यवसायी बिहारशरीफ 26 जुलाई (हि.सं)। जिला मुख्यालय स्थित बिहार थाना क्षेत्र के कल्याण पूर मोहल्ले में अपराधियों का तांडव से फल व्यवसायी खासे दहशत में हैं। जहां मामूली विवाद को लेकर तावड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फल व्यवसायी राजेश कुमार के दुकान पर कुछ दबंग फल खरीदने आते थे फल की मोलभाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहूंच गया। फिर दबंगई का तांडव इस तरह मचा कि फल व्यवसायी सकते में आ गये जहां सर्वे हथियार से है लैस बीस पच्चीस की संख्या में और फल व्यवसायी को जमकर पिटाई कर दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से चार चक्र गोलियां फायरिंग करते हुए फरार हो गये। मारपीट से जख्मी फल व्यवसायी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में बिहार थाना पुलिस को सूचना दी गई है । बिहार थाना पुलिस स्थिति की जायजा लेते हुए सीसीटीवी फुटेज लेकर कारवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

बिहार राज्य के रोहतास जिला के भभनगांवा से मिथुन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में मध्याह्न भोजन बहुत अच्छा से मिल रहा है। और इस विद्यालय के शिक्षक भी बहुत अच्छे है। स्कूल की केवल एक ही समस्या है कि बॉउंड्री अब तक नहीं बनी है

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से मिथुन बता रहें हैं की देश डेरा स्कूल में अभी तक नल जल नहीं लगा है और नल जल योजना पूरी तरह से विफल हो चूका है। और बता रहें हैं की स्कूल में शिक्षकों की भी कमी है।

Sachin Raj

बिहार राज्य के कैमूर जिला के भभनगावां गाँव से मिथुन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से बातचीत किया। श्रोता ने बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिए है। बूस्टर डोज़ लेने का उनका समय नहीं हुआ है। समय पूरा होने पर वे बूस्टर डोज़ भी ले लेंगी

आपको बता दें कि आज सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर काफी संख्या में बाबा गुप्ता नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु आए हुए थे! किंतु जाम लगने के वजह से लगभग 1 से 2 घंटे तक श्रद्धालुओं को जाम में फसना पड़ा वही श्रद्धालु राहुल साह जो बलिया जिला से आए थे उनके द्वारा प्रशासन पर पूरा आरोप लगाया गया कि प्रशासन की उपस्थिति नहीं होने के वजह से जाम की समस्या उत्पन्न थी!