जमीनी विवाद में गला दबाकर अधेड़ की हत्या बिहारशरीफ 25 जुलाई (हि.सं)। जिला मुख्यालय स्थित हिलसा थाना क्षेत्र के वरुण बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान वरुण बिघा निवासी शुक्र मांझी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्र मांझी अपने देहरी पर बैठे थे इसी बीच उनके पड़ोसी राम मांझी आए और दोनों में जमीन की मामले को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच आक्रोशित होकर राम मांझी ने शुक्र मांझी को गला दबा दिया जिसे तत्काल उसकी मौत हो गई। घटना को देख शुक्र के पुत्र वरुण मांझी अपने पिता को उठाएं और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना हिलसा थाना पुलिस को दी गई। हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एक प्राथमिकी हिलसा थाना में दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया कि शुक्र मांझी और राम मांझी के बीच 10 कट्ठा जमीन के लिए बरसों से विवाद चला आ रहा था। जिसमें धान रोपाई के लिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई। और आपे से बाहर होकर राम मांझी शुक्र मांझी को गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।