नालंदा में अपराधियों का तांडव खौफ में फल व्यवसायी बिहारशरीफ 26 जुलाई (हि.सं)। जिला मुख्यालय स्थित बिहार थाना क्षेत्र के कल्याण पूर मोहल्ले में अपराधियों का तांडव से फल व्यवसायी खासे दहशत में हैं। जहां मामूली विवाद को लेकर तावड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फल व्यवसायी राजेश कुमार के दुकान पर कुछ दबंग फल खरीदने आते थे फल की मोलभाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहूंच गया। फिर दबंगई का तांडव इस तरह मचा कि फल व्यवसायी सकते में आ गये जहां सर्वे हथियार से है लैस बीस पच्चीस की संख्या में और फल व्यवसायी को जमकर पिटाई कर दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से चार चक्र गोलियां फायरिंग करते हुए फरार हो गये। मारपीट से जख्मी फल व्यवसायी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस संबंध में बिहार थाना पुलिस को सूचना दी गई है । बिहार थाना पुलिस स्थिति की जायजा लेते हुए सीसीटीवी फुटेज लेकर कारवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद
