बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से बैजू कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि प्रतिव्यक्ति राशन के लिए कितना भुगतान करना होता है ?

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने पंकज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि राशन लेने के बाद डीलर के द्वारा पर्ची नहीं दी जाती है। जिसके कारण उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि एक व्यक्ति को कितना अनाज मिलता है। डीलर से पर्ची माँगने की भी कोशिश की लेकिन पर्ची नहीं दिया जाता है

बिहार राज्य के रोहतास जिला के मल्लीपुर से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान प्रिंस कुमार ने बताया कि उनके परिवार में 7 लोग द्वारा खाद्य मूल्य की दुकान से राशन लेने पर उन्हें 105 रूपए भुगतान करना पड़ता है। इसलिए वे जानना चाहते हैं कि प्रतिव्यक्ति राशन लेने पर कितना पैसा भुगतान करना होता है ?

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य एक रोहतास जिला के मल्लीपुर से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मल्लीपुर गांव में मेन सड़क और गुप्ता धाम वाला सड़क से जुड़ा हुआ एक सड़क है जिस सड़क में नाला का निर्माण नहीं होने के कारण वहां पर काफी जलजमाव की समस्या बनती जा रही है। वहां पर पानी जमने के कारण गड्ढे हो चुके हैं जिससे लोगों को आने जाने में वह सड़क से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

नमस्कार मैं सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी में आप सभी का स्वागत करता हूं मलिकपुर गांव में शराब बिकने और तू आने के कारण प्रशासन द्वारा किया जा रहा है कढ़ाई बता दें कि आज प्रशासन जो है शराब के मामले में नदी की ओर भ्रमण करने लगी जिसके चलते शराब चूआने ने और बेचने वाले लोग परेशान हो गए क्योंकि प्रशासन जो है शराब पर कढ़ाई के वजह से हर जगह पर पहुंच जा रही है जी हां बिहार मोबाइल वाली सचिन कुमार धन्यवाद

Transcript Unavailable.

सुहाग की सलामती के लिए आज मंगलवार को सुहागिनों ने हरतालिका तीज व्रत पर 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को शृंगार करके भगवान शिव व माता पार्वती की कथा सुनी। हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनने के लिए चेनारी बाजार के मंदिरों में व्रतियों की भीड़ लगी हुई थी। हर पुरोहित के पास 10-20 की संख्या में सुहागिन महिलाएं जमा होकर कथा सुन रही थी।

आपको बता दें कि चेनारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शह मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का चेनारी प्रखंड क्षेत्र में आने वाले दिनों में आगमन होने वाला है इसी को लेकर आज मंगलवार को राहुल राज पैलेस में करकर्ताओं ने एक सामूहिक बैठक रखी जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मंत्री जी का स्वागत भव्य रुप से करना है इस दौरान राजद के और कांग्रेस के प्रखंड के कई दिग्गज नेता शामिल रहे!

श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार चेनारी थाना में चौकीदारी परेड कराया गया। चौकीदारी परेड में सभी चौकीदारों को पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गांव/ टोला/मुहल्ला में अवैध रूप से शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन, होम डिलीवरी, शराब तस्करों,शराब व्यवसायियों,शराब माफियाओं, शराब कारोबारियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आसूचना संकलन कर ससमय वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे तथा गिरफ्तारी कराएंगे। किसी प्रकार की संलिप्ता पाये जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।