सुहाग की सलामती के लिए आज मंगलवार को सुहागिनों ने हरतालिका तीज व्रत पर 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा। दिन भर निर्जला व्रत रहने के बाद शाम को शृंगार करके भगवान शिव व माता पार्वती की कथा सुनी। हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनने के लिए चेनारी बाजार के मंदिरों में व्रतियों की भीड़ लगी हुई थी। हर पुरोहित के पास 10-20 की संख्या में सुहागिन महिलाएं जमा होकर कथा सुन रही थी।