श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार चेनारी थाना में चौकीदारी परेड कराया गया। चौकीदारी परेड में सभी चौकीदारों को पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गांव/ टोला/मुहल्ला में अवैध रूप से शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन, होम डिलीवरी, शराब तस्करों,शराब व्यवसायियों,शराब माफियाओं, शराब कारोबारियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आसूचना संकलन कर ससमय वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे तथा गिरफ्तारी कराएंगे। किसी प्रकार की संलिप्ता पाये जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।