बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार जानकारी दे रहे हैं की उगहनी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में लंच के समय पर मध्याह्न भोजन तैयार नहीं होने के कारण बच्चों को खाना नहीं मिला है।बच्चों को खाना समय पर नहीं मिलने के कारण लंच का समय खत्म होने के बाद भी बच्चे कक्षा में पढ़ाई के लिए वापस नहीं जाते हैं।सरकार ने इस योजना की शुरुआत बच्चों के बेहतर विकास के लिए की थी। ताकि बच्चों को पोषण के साथ शिक्षा भी मिले। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चिनारी प्रखण्ड से सचिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मल्हीपुर जाने वाले मेन सड़क के किनारे चापाकल बनवाया गया था। वह चापाकल काफी समय से बिगड़ा पड़ा हुआ है, यहां पर ईट पाथने वाले लोग काफी रहते हैं एवं जिससे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है
Transcript Unavailable.
जी हां आपको बता दें कि चेनारी नगर पंचायत के भारदुआ मोहल्ले में पिछले 2 महीनों से नाली का पानी सड़क पर लगा हुआ है दरअसल सड़क पर पानी लगने का कारण यह है कि दोनों तरफ से तालाब है, और तलाब भर जाने के कारण वह तालाब का पानी सड़क पर आ जा रहा है जिसे सड़क पर पानी लगने की समस्या उत्पन्न हो रही है उक्त पानी चेनारी नगर पंचायत में बसा से भारदुआ मोहल्ले का नाली का पानी है जो कि सड़क पर लगा हुआ है कारण यह है कि लोगों को आने जाने पर घुटनों भर पानी में आना जाना पड़ता है वहीं इसी मार्ग से होकर हाई स्कूल और कॉलेज के लिए छात्र-छात्राएं जाते हैं जिन को काफी परेशानियां होती है जो कि साफ सुथरा नहा कर जाते हैं और नाले के पानी से होकर गुजरता पड़ता है!
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने विद्यार्थियों से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके अंदर पढ़ाई के साथ-साथ डांस करने का भी हुनर है। इसके साथ ही बताया की उन्हें अपना हुनर लोगों के सामने भी प्रदर्शित करने में कोई हिचक नहीं होगी।
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने प्रिंस कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्हें वेरीफाइड कार्यक्रम सुन कर बहुत अच्छा लगा। इसके बाद बताया की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। हाथों की सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए।साफ़-सफाई पर ध्यान दे कर हम सभी कोरोना संक्रमण से बचे रह सकते हैं
बिहार राज्य के मल्लिकपुर से रानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती कि उन्हें यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सिख मिली की वह भी कुछ ऐसा करे की लोग उसे देखते रहे
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शरद पूर्णिमा की पूजा के लिए प्रखंड के मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह होते ही महिला-पुरुष श्रद्धालु नहा-धोकर पवित्रता से पूजा-अर्चना करने मंदिरों में पहुंचने लगे। चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर स्थित शिव मंदिर पर स्थापित ऐतिहासिक भगवान शिव की मंदिर को खास तौर से सजाया गया था। वहीं फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, पान, अछत, मिश्री आदि चढ़ा कर शिव लिंग की विशेष पूजा की गई। कई लोगों ने जलाभिषेक भी किया। वहीं कई जगहों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आचार्य दीपक मिश्रा ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
