चेनारी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को काफी धूमधाम के साथ मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। इस्लाम धर्म के संस्थापक व आखरी पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश की जन्मदिन की खुशी में निकाले गए जुलूस में गांव-मोहल्ले के भारी संख्या में युवा, बच्चे व बुज़ुर्ग शामिल हुये। अकीदतमंद रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, रसूल ए खुदा की शान अल्लाह-अल्लाह आदि नारे बुलंदी से लगाते रहे। जुलूस का नेतृत्व कर रहे हाफिज शब्बीर रजा ने बताया कि भारँदुआ व नवाबगंज मस्जिद से निकला काफिला मुख चौक चौराहों से होते हुए बनौली कर्बला पर पंहुचा। जहां उलेमाओं ने मोहम्मद साहब के बताये सच्चे मार्ग पर चलने का प्रण लिया। वहीं, पेवंदी, खदौली, लांजी गांव के सैंकड़ों की संख्या में बाइक और कार पर सवार होकर अकीदतमंद नारा बुलंद करते हुए बनौली कर्बला पर पहुंचे।

मोबाइल वाणी के साथ-साथ आरोग्य वर्ल्ड तथा हुनर बाज के बारे में दी गई जानकारी

Transcript Unavailable.

नमस्कार सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी में आप सभी लोगों का स्वागत करता हूं चेनारी प्रखंड कार्यालय में अमरजीत सर और मुन्ना सर के तरफ से दिया गया मोबाइल वाणी के बारे में जानकारी और हमें अभी बताया गया कि मोबाइल वाणी के बारे में लोगों को कैसे हमें जागरूक करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मोबाइल वाणी के बारे मैं बताना है

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड से कृष्णा कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मिथुन कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मिथुन कुमार ने बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए कोरोना से बचाव के लिए साफ़ सफाई का ध्यान रखें और सभी गाइडलाइन का पालन करें

बिहार राज्य के रोहतास जिला से डब्लू कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रणजीत कुमार से बातचीत किया। रणजीत ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी गया नहीं है इसलिए सावधानी अभी भी बहुत जरूरी है। इससे बचाव के लिए बार बार हाथ धोएं, सेनिटाइज़र का उपयोग करें और सरकार के द्वारा जारी किये गए गाइडलाइन का पालन जरूर करें

मैं डब्लू कुमार भभुआ से चांद प्रखण्ड के धोबहां गाँव में मेन रोड नहीं बनने के कारण लोगों को अपने वाहनो को गाँव के बाहर लगाकर गाँव में जाना पड़ता है! और बारिश हो जाने के कारण मिट्टी गिली हो गई है! जिसके कारण टैक्टर फसा हुआ है!

बिहार राज्य के रोहतास जिला के भभुआ प्रखण्ड से डब्लू कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चांद प्रखण्ड के धोबहां गाँव के वार्ड संख्या 4 में नाली और गली नहीं बनने पर कचरा फैला हुआ है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास जिला के सिंहपुर ग्राम से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार ने संकर कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उन्हें हुनरबाज़ कार्यक्रम सुन कर बहुत सारी जानकारी मिली।उनके पिता खेती करते हैं। वे बता रहे हैं की व्यापारी उनके यहाँ आते हैं सब्जियाँ खरीदने ,उन्हें बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।