मैं मन्टु कुमार मोबाईल वाणी न्यूज एक्सप्रेस में आप सभी स्रोतिओ को नमस्कार कोचस प्रखंड के परसथुआं रोहतास के बाजार के चौक के दाईं साईड में ओवरब्रिज बनाने के लिए हो रहा है खुदाई

मैं मन्टु कुमार मोबाईल वाणी न्यूज एक्सप्रेस में आप सभी स्रोतिओ को नमस्कार कोचस प्रखंड के परसथुआं रोहतास में एक कल पुरी तरह से ख़राब होने के कारण वाहा के दुकानदारों के साथ साथ पब्लिक को भी पानी पिने में हो रही परेशानी

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से डब्लू कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चांद प्रखण्ड के धोबहां गाँव में पानी टंकी काम तो किया गया है, लेकिन लोगो के द्वारा बताया गया कि पानी नहीं मिल रहा है, और नल टुटा हुआ है

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर गाँव से शांति कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से काजल कुमारी से बातचीत किया। काजल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है और साफ़ सफाई का ध्यान रखना है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जी हां आपको बता दें कि चेनारी नगर पंचायत में बहुत ही धूमधाम से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की आरोग्यता, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। इसकी शुरुआत बुधवार को मध्यरात्रि के बाद सरगी से हुई। सुबह स्नान ध्यान के साथ महिलाओं ने व्रत की शुरुआत की। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सजने-संवरने में व्यस्त थीं। इसके बाद शाम में पूजा के लिए खीर और दाल की पूड़ी का प्रसाद बनाकर शुभ मुहूर्त में भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा की खास पूजा की। रात में चंद्रोदय के पश्चात महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चांद और अपने पति का दीदार कर पारण किया। सूरज के डूबने और चांद के आने की आहट के मध्य समय में सुहागिनों ने पूजा की शुरुआत की। पीली मिट्टी और बालू से वेदी बनाकर सबसे पहले भगवान की स्थापना की। उसके बाद उस पर करवा रखा गया। वेदी को भगवान का स्वरूप देने के बाद उनको चंदन, रोली, सिंदूर लगाया गया। फिर धूप-दीप जलाकर उनकी पूजा की गई। दिन में बनाई गई खीर और दाल की पूड़ी, सिंघाड़ा, लड्डू, फल चढ़ाया गया इसके बाद सुहागिनों ने माता करवा की कथा का श्रवण किया। चांद व अर्घ्य देने व पति का दर्शन करने के बाद पैर छूकर पति और घर के सभी बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पति-पत्नी एक-दूसरे को मीठी खीर खिलाया। फिर जल ग्रहण कराया। महिलाएं बुधवार को ही इस त्योहार को लेकर नहाय-खाय किया था। कहा जाता है कि महिलाएं अपने पति को परमेश्वर के रूप में पूजती हैं। पति भी अपने पत्नी का मान-सम्मान करते हैं। एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं। इसी के बल पर परिवार संचालित होता है और घर में शांति बनी रहती है।

Transcript Unavailable.

जी हां आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री वह भारत सरकार में रह गए हैं रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को चेनारी नगर पंचायत के बाबा मैरिज हॉल में महागठबंधन के नेताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण भी किया इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा है कि उनके जैसा नेता कोई दूसरा नहीं हुआ। आज मुलायम सिंह जी को ही आदर्श मानकर, प्रेरणा स्रोत मानकर हम लोग भी जनता की सेवा कर रहे हैं। वहीं सूर्यदेव पाल ने कहा कि मुलायम सिंह ने शरीर जरूर छोड़ा है, लेकिन वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। एक साधारण परिवार से जुड़े होने के बावजूद संघर्ष करते हुए राजनीति की ऊंचाइयों को उन्होने छुआ।

Transcript Unavailable.