बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रिंस कुमार जानकारी दे रहे हैं की उगहनी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में लंच के समय पर मध्याह्न भोजन तैयार नहीं होने के कारण बच्चों को खाना नहीं मिला है।बच्चों को खाना समय पर नहीं मिलने के कारण लंच का समय खत्म होने के बाद भी बच्चे कक्षा में पढ़ाई के लिए वापस नहीं जाते हैं।सरकार ने इस योजना की शुरुआत बच्चों के बेहतर विकास के लिए की थी। ताकि बच्चों को पोषण के साथ शिक्षा भी मिले। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है
