Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला जरीडीह प्रखंड से सुरेन्द्रनाथ मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है कि क्या उज्वला योजना का लाभ पाने के लिये घर में महिलाओं का होना ज़रूरी है ?
आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव वासुदेव शर्मा से प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर बातचीत
गैस आपूर्ति नहीं किए जाने से लाभुक परेशान
झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के जरीडीह प्रखंड के गयछांदा पंचायत के पथुरिया ग्राम से निपुरा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके घर में राशन है परन्तु रसोई गैस के न होने से वो खाना पका नहीं पा रही है। वो तीन बार आवेदन जमा कर चुकी है परन्तु अब तक गैस की सुविधा नहीं मिली। इस कारण लॉक डाउन में उन्हें बहुत परेशानी हो रही है
कसमार बीडीओ ने एलपीजी गैस निर्धारित दर पर होम डिलीवरी करने का दिए निर्देश
कसमार स्थित रोनी गैस एजेंसी द्वारा किए गए घोटाला हो रहा उजागर
झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के कसमार प्रखंड से कमलेश महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कसमार प्रखंड सोनपुरा पंचायत के निवासी इस लॉक डाउन की समस्या के परेशान हो रहे हैं।सोनपुरा पंचायत वासियों को गिरिडीह ज़िले के कुलगो गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेण्डर का वितरण नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गिरिडीह जिला काफ़ी दूर होने के कारण लोग खुद से जा कर सिलेंडर नहीं ले पा रहें हैं।इस विषय में सोनपुरा निवासी समाजसेवी ने बताया कि गिरिडीह जिले के कुलगो गैस एजेन्सी द्वारा सोनपुरा पंचायत वासियों के बीच गैस कनेक्शन दे दिया गया है। लेकिन एजेंसी द्वार कभी भी समय पर सिलेंडर रिफलिंग करने नहीं आते हैं और दो तीन माह तक गायब भी हो जाते हैं।वर्तमान संकट की घड़ी में गैस नहीं मिलने से स्थानीय उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कोरोना माहमारी के कारण पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया गया है और लोगों को घरों में सुरक्षित रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही सरकार द्वारा गैस भराने के लिए राशि उनके खाते में जमा भी कर दिया गया है।परन्तु कुलगो गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण नहीं किये जाने के कारण लोगों को लॉक डाउन में कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।
दोस्तों,उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अप्रेल,मई,और जून तीन महीनों तक का निर्धारित गैस का मूल्य, उनके अकाउंट में बी.बी.टी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
प्रधानमंत्री ने हमारे देश के हित के लिए ही लॉक डाउन को आगे बढ़ाये हैं। इसलिए हमें इसका पालन करना चाहिए।इस दौरान हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार प्रयास कर रही है की लोगों की हर सम्भव सहायता की जा सके। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
