झारखण्ड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार से शोभा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, हुनरबाज़ कार्यक्रम सुन कर इन्हे बहुत अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम को सुना कर शोभा ने अपने हुनर को पहचाना है। शोभा बचपन से एक शिक्षक बनाने का सपना देखती थी और इस सपने को पूरा करने के लिए इन्होने बहुत मेहनत किया। लेकिन इनके घर की आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब हो गयी की शोभा अपने सपने को पूरा करने की उम्मीद ही खो बैठी थी। इन्हे लगने लगा की ये अब इस सपने को पूरा नहीं कर पायेंगी। लेकिन जब शोभा ने हुनरबार कार्यक्रम को सुना तब इन्हे एहसास हुआ की ये अपने सपने को पूरा कर सकती है, इनके अंदर ये क़ाबलियत है। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए शोभा ने गाँव के बच्चो को पढ़ना शुरू कर दिया। ताकि बच्चो को पढ़ाने का अनुभव इन्हे मिल सके और ये कुछ पैसे कमा सके। भले ही इनका सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन शोभा ने अपने इन्ही छोटे छोटे प्रयासों को जारी रखा है, जो हुनरबाज़ कार्यक्रम को सुन कर जागरूक हुआ है। हुनरबाज़ कार्यक्रम के अन्य एपिसोड को सुन कर इन्हे यह भी जानकारी मिली की हम बिना फ्रिज के भी सभी को ताज़ा कैसे रख सके और 2 बिगाह जमीन पर हम खेती कर के कैसे अपने बिज़नेस को आगे बढ़ा सकते है

भारती कुमारी ने बताया वह हुनरबाज़ कार्यक्रम के सभी एपिसोड्स सुने है। इस कार्यक्रम से उन्होंने अपने हुनर को पहचाना। वह पहले सिलाई सेंटर खोलना चाहती थी किन्तु घर की स्थिति अच्छी नहीं होने से वह नहीं खोल पायी।हुनरबाज़ कार्यक्रम से प्रेरित होकर उन्होंने अब सिलाई सेंटर खोला साथ में कुछ बच्चो को सिलाई भी सीखा रही है

झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के प्रखंड पेटवार से श्वेता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनहोंने हुनरबाज़ के सभी एपिसोड्स सुने इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सिखने को मिला। उन्हें खेती करने का बहुत शौक था किन्तु उन्हें लगता था लोग क्या कहेंगे। फिर उन्होंने हुनरबाज़ कार्यक्रम सुना और जागरूक हुई और खेती करने लगी। इस कार्यक्रम से फेरबदल के बारे में सीखा ,फ्रिज की जगह मटके का उपयोग कर सकते है यह सीखा,व्यापार को आगे बढ़ाना सीखा

बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के तेनूघाट डैम के किनारे मिर्चापुर गांव में पैतालीस हाथों का झुण्ड डेरा डाले हुए है। हाथियों के जमा होने से ग्रामीणों में दहसत है। हाथियों का झुण्ड बोकारो जिला में प्रवेश होने के बाद गोमिया,कसमार,जरीडीह में भी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है

Transcript Unavailable.

भगवान चित्रगुप्त की पूजा संपन्न

Transcript Unavailable.

सूर्य उपासना को ले कर निकाली गयी कलश यात्रा। भास्कर सेवा समिति पेटरवार के तरफ से पांच दिवसिए सूर्य उपासना को लेकर कलश यात्रा निकाला गया। ये यात्रा पेटरवार नगर के विभिन अस्थानों से होते हुए, खत्री मुहल्ला िस्थित राजा तालाब से कलश में जल भर के मिडिल स्कूल के पास पूजा अस्थल पर कलश की अस्थापना की गई। शोभा यात्रा में श्री मधुसूदन परशाद, श्री दीपचंद परशाद, बब्बलू शर्मा के साथ अन्य शामिल रहे।

मुखिया एवं थाना प्रभारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

बकरी टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन। चारगी पंचायत के अंतर्गत कातरबेड़ा गांव में बकरियों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। ये शिविर लीड्स एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जा रही विकास कार्यक्रम के तहत है। इस शिविर में टीकाकरण के साथ ही कृमि नाशक दवाओं का भी वितरण किया गया। लीड्स संस्था के पशु विशेषज्ञ रविन्दरनाथ ने बकरियों में होने वाली बीमारियोँ से बचाव के लिए पीपीआर वैक्सीन पर ज़ोर दिया, तथा इस अवसर पर राकेश कुमार महतो, राम कुमार के साथ अन्य शामिल रहे