बकरी टीकाकरण शिविर का हुआ आयोजन। चारगी पंचायत के अंतर्गत कातरबेड़ा गांव में बकरियों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। ये शिविर लीड्स एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में चलाई जा रही विकास कार्यक्रम के तहत है। इस शिविर में टीकाकरण के साथ ही कृमि नाशक दवाओं का भी वितरण किया गया। लीड्स संस्था के पशु विशेषज्ञ रविन्दरनाथ ने बकरियों में होने वाली बीमारियोँ से बचाव के लिए पीपीआर वैक्सीन पर ज़ोर दिया, तथा इस अवसर पर राकेश कुमार महतो, राम कुमार के साथ अन्य शामिल रहे
