बोकारो के उप विकास आयुक्त कृतिश्री के निर्देश पर जिला नॉडल पदाधिकारी पंकज दुबे व अभिषेक कुमार की टीम ने प्रखंड के पेटरवार, बुंडू, सदमाकला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सोमवार को किया गया उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विकास करने की आवश्यकता पर जरूरी जानकारी प्राप्त की. सदमाकला पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा ने उन्हें बताया कि पंचायत भवन के एन एच 23 के किनारे बने चहारदीवारी के बगल में दुकान बनाया जाय, पंचायत भवन रोड से प्रखंड कार्यालय तक पीसीसी रोड और पुस्तकालय की मांग रखी. कहा कि चहारदीवारी के पास दुकान का निर्माण होने से पंचायत में राजस्व की वृद्धि होगी और पंचायत का विकास होगा. जिला नॉडल पदाधिकारी ने पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन की नितांत जरूरी है अगर ये दोनों मशीन उपलब्ध कराया जाता है तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफी सुविधा मिल पाएगी. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बड़ा बाबू अतुल घांसी, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर विजय कुमार, पंचायत सेवक राजू डे, सुदीप झा, अजय दास, रोजगार सेवक अनूप कुमार, सुनील दास गुरु
पेटरवार पुलिस ने प्रखंड के सदमाकला पंचायत अंतर्गत चंद्रपुरा जंगल से पेड़ से लटकती हुई करीब 23 वर्षीया युवती का शव सोमवार को बरामद की शव का शिनाख्त नहीं हो सकी।
झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन सोमवार को रांची से दुमका यात्रा के क्रम में कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए. जहां बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, डीडीसी कीर्तीश्री ने बुके दे कर स्वागत किया
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पेटरवार.पेटरवार स्थित बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता पेटरवार प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू तथा संचालन सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू ने किया. इसके पूर्व एक रैली भी निकाली गयी. सभा को सम्बोधित करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का अनुपालन 9 अगस्त 1994 से संयुक्त राष्ट्र ने प्रारंभ किया है. चूंकि 9 अगस्त 1982 को जिनेवा में सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासीयों के मानवीय अधिकारों पर चर्चा की थी. तत्पश्चात 13 सितंबर 2007 को यूएन ने आदिवासी अधिकार घोषणा- पत्र भी जारी किया है. दुनिया की लगभग 7000 भाषाओं में से 40% भाषाएं विलुप्ति की कगार पर खड़ी हैं. दुनिया भर के आदिवासी नशापान, अंधविश्वास, रूढ़िवादिता, राजनीतिक कुपोषण और आपसी समन्वय की कमी से टूटते, बिखरते, लड़ते- लड़ते मर रहे हैं. भारत देश में आदिवासी (एसटी) के आरक्षण कोटे से 47 लोकसभा आदिवासी सांसद और 553 आदिवासी विधायक हैं. मगर देश में कोई आदिवासी नेतृत्व और आदिवासी आवाज नहीं है. संविधान प्रदत्त अनेक अधिकार हैं. मगर किसी राजनीतिक दल और सरकारों ने अबतक इसे तवज्जो नहीं दिया है. अब तो देश की राष्ट्रपति और मणिपुर की राज्यपाल भी आदिवासी महिलाएं हैं. सही दिशा में एकजुट कदम बढ़ाने से आदिवासी समाज जरूर कामयाब होगा. अतः विश्व आदिवासी दिवस- 9 अगस्त 2023 को समग्रता की दिशा में एक निर्णायक पहल करने की जरूरत है. सभा को मांझी परगना मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, बोकारो जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, रामजीत बेसरा, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, भुनेश्वर हेम्ब्रम, उलेश्वारी हेम्ब्रम, विशेश्वर मुर्मू, रामप्रसाद सोरेन, संतोष मुर्मू परगना रामकुमार टुडू, सुशील कुमार मांझी ने भी संबोधित किया. सभा में आसपास के गांव से सैंकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे. E
हजारों रुपये मूल्य के समानों की हुई चोरी पेटरवार. पेटरवार न्यू बस स्टैंड में स्थिति सूरज ऑटो इलेक्ट्रिक दुकान सांख्या 10 में मंगलवार की रात्रि में हजारों रुपैये मूल्य के सामानो की चोरी हो गयी. इस सन्दर्भ में दुकान संचालक ने पेटरवार थाने में लिखित आवेदन दिया है. दुकान संचालक पेटरवार थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा ग्राम निवासी नरेन्द्र महतो ने बताया कि मंगलवार की रात्रि साढ़े आठ बजे दुकान लगा कर घर चले गए. आज बुधवार को ज़ब दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का दरवाजा का लॉक तोड़ा हुआ है अंदर देखने पर पता चला कि सेल्फ डायनेमो, बैटरी सहित अन्य समानों की चोरी अज्ञात चोरो द्वारा कर लिया गया है. बताया कि अज्ञात चोरो द्वारा 70 -80 हजार रुपैये मूल्य के सामानो की चोरी कर ली गयी. आस -पास में चोरी गए समानों की खोज बिन की परन्तु नहीं मिला.
हाई कोर्ट के जस्टिस ने किया पौध रोपण पेटरवार. हाई कोर्ट ऑफ़ झारखण्ड के जस्टिस आर मुखोपाध्य ने रविवार को बोकारो से वापस रांची जाने के क्रम में पेटरवार स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में कुछ देर रुके. उन्होंने वन विभाग के विश्रामागार परिसर में महोगिनी पौधा का रोपण किया. मौके पर बेरमो अनुमण्डल के पुलिस उपाधीक्षक शतीश चंद्र झा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विधालय ओरदाना के छात्र- छात्राओं के बीच नशा मुक्त को लेकर शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला समाज कल्याण विभाग बोकारो के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बोकारो जिला को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
Transcript Unavailable.
