जडी बूटी एवं पेड पौधों का नाश
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की नावाडीह अंचल परिषद की बैठक सम्पन्न। इस बैठक में भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से देवनारायण ने जयलाल महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वे मुखिया के संभावित उम्मीदवार है। उनका कहना है की मुखिया का जिम्मेवारी है की वे अपने पंचायत में सभी योजनाओं को धरातल पर पहुँचाये।उन्होंने देखा है की हर पंचायत में सरकार ने पंचायत भवन निर्माण करवाया है ताकि लोग वह जाकर ग्रामसभा कर समस्या का निदान कर सके। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
तारकेशवर महतो बने भाजपा जिला महामंत्री
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर टेक पंचायत में पहुंचे नावाडीह प्रखंड के विकाश पदाधिकारी रोशन कुमार और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता देव नारायण ने बताया कि नावाडीह प्रखंड के गुंजरडीह पंचायत में आने वाले बड़कीबेड़ा पथ का निर्माण 15 वर्ष पुर्व किया गया था। लेकिन अब इस पथ की हालत बेहद ही खस्ता हो चुकी है। इस पथ के निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री नहीं प्रयोग की गयी है। इस कारण पथ पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस पथ से दर्जनों ग्राम के लोग आवागमन करते हैं। इसलिए ग्रामीणों ने पथ निर्माण के लिए आवेदन दिया है
झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने नावाडीह प्रखंड निवासी भीम बाबु से साक्षात्कार लिया। जिसमें भीम बाबु ने जानकारी दी कि पंचायत राज अधिनियम में ग्राम सभा बहुत ही मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहमति और उनकी उपस्थिति में ही किसी भी योजना के क्रियान्वयन का निर्णय लेना होता है।उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन होता है।लेकिन पंचायत के अधिकारी और मुखिया इसकी सुचना ग्रामीणों को नहीं देते हैं।डुमरी विधानसभा कृषि बहुमूल ईलाका है ,इसलिए खेती और किसानों का विकास होना ज़रुरी है।ऐसे में पुरे पंचायत का विकास बहुत ही आसानी से हो जायेगा।ग्राम सभा में ही सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।लेकिन ग्रामीणों को इसके महत्व की जानकारी ही नहीं है,जिस कारण लोग अपने अधिकारों से भी वंचित रह जाते हैं।
झारखंड राज्य के बोकारो ज़िला के पेटरवार प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता एन महतो ने मधुकरपुर निवासी मुन्नी लाल महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पंचायत के विकास के लिए ना केवल मुखिया बल्कि पंचायत सेवक और वार्ड पार्षद का भी सही चयन होना ज़रुरी है। अगर मुखिया के साथ ही वार्ड पार्षद और पंचायत सेवक ईमानदार,कर्मठ साथ ही शिक्षित एवं निःस्वार्थ भावना का व्यक्ति हुआ,तो किसी भी पंचायत के विकास में कोई बाधा नहीं आयेगी।अगर इन गुणों के साथ कोई पंचायत में कार्य करता है तो सभी तक योजनाओं का लाभ जरूर पहुँचेगा। इससे पंचायत के गरीब तबके के लोगों को काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही मुखिया का कर्त्वय होना चाहिए की अगर कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने में सक्षम नहीं है,तो उसकी समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर उसे भी योजना का लाभ दें।उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा मुखिया ही हमारे आने वाली पीढ़ी का विकास कर सकती है।मुखिया को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य कर गरीबों के बच्चे को भी शिक्षित करने की व्यवस्था करनी चाहिए।अगर पंचायत विकास करेगा तो ज़िला और देश का विकास भी स्वयं ही हो जायेगा।
