जिला बोकारो प्रखंड चंद्रपुरा के बनियो पंचायत से मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश महतो कहते है की भारत एक कृषि प्रधान देश है। तथा देश की 70-80 % जनता कृषि पर निर्भर करती है । परन्तु देश के अधिकांश राज्यों में मानसूनी वर्षा पर आधारित खेती की जाती है।जिसमे से झारखण्ड राज्य भी एक है। झारखण्ड में मानसून आधारित खेती होती है जिससे खेती अच्छी नहीं होती है।इसके फलस्वरूप राज्य में बेकारी ,बेरोजगारी और पलायन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।यूँ तो सरकार की ओर से किसानो को उन्नत बीज, खाद एवं खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेको उपकरण दिए जाते है,जो कागजी खानापूर्ति कर सरकार को सौप दी जाती है। तथा पांच से दस किसानो तक ही पहुंच पाती है।इस वजह से किसानो की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है।कागजी कार्रवाई कर खानापूर्ति कर विकास की परिकल्पना करना राज्य की जनता के साथ बेमानी है।देश के स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने तभी तो हमें ‘जय जवान’ जय किसान, का नारा बुलंद किया था।देश की आत्मा किसानो पर आधारित है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला बोकारो के चंदरपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि चंदरपुरा प्रखंड के अंतर्गत वेल्फेयर सोसाईटी की बैठक प्रधान कार्यालय नगामि स्वय सेवी संस्था की बैठक संपन्न हुई,बैठक में स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष किशोर कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।अगामी तेरह मई से चंदरपुरा प्रखंड के सभी पंचायतो में सफाई अभियान शौचालय निर्माण हेतु कार्यशाला ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाने,किसानो को खेती करने के लिए किसान गोष्ठी,बाल विवाह पर रोक,भूर्ण हत्या तथा दहेज़ प्रथा पर जाग्रुकता अभियान आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया

Transcript Unavailable.

जिला बोकारो,प्रखंड चन्द्रपुरा से कैलाश गिरी जी मोबाईल के माध्यम से बता रहे है की भारत सरकार द्वारा ग्रामीण खाद्य योजना का शुभारम्भ झारखंड में करने की बात सामने आयी। इस पर बोकारो जिला के अंतर्गत डीलर एसोसिएशन के तहत प्रत्येक पंचायत में खाद्य योजना का लाभ ग्रामीणों को देनी थी और उसके लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे भी ली गयी। लेकिन अभी तक भारत सरकार या झारखंड सरकार द्वारा ग्रामीण खाद्य योजना लागु नहीं हो पायी है , जो काफी दुखद है।उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा जब इसके लिए कार्यालय में फ़ोन किया जाता है ,तो कोई भी द्वारा लोगों की बाते नहीं सुनी जाती है ।

Transcript Unavailable.

प्रखंड चंद्रपुरा, जिला बोकारो से नरेश महतो जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि चंद्रपुरा प्रखंड स्थित बंदियों पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय कोरकोटा के छात्र-छात्राओं ने पंचायत के मुखिया गोपाल महतो के उपस्थिति में प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्याक राम प्रसाद महतो ,वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, सहायक शिक्षक राजीव प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे। विद्यालय चले अभियान का मुख्य उद्देश्य है शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 4 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराना एवं उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराना। साथ ही 4 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चे जो विद्यालय से बाहर रह रहे हैं उनका सतप्रतिशत नामांकन कराना एवं स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित करना । इस दौरान मुखिया ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभियान में जन भागीदारी को सुनिश्चित कर सतप्रतिशत नामांकन कर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं पंचायत प्रतिनिधि की भागीदारी को बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

प्रखंड चंद्रपुरा ,जिला बोकारो से नरेश महतो ने मोबाइल वाणी को बताया कि भारत विकास परिषद् द्वारा चंद्रपुरा में योग शिविर का आयोजन किया गया है । इस दौरान योग प्रशिक्षक नीलकांत, धर्मेन्द्र कुमार एवं राजा ने लोगों को योगाभ्यास कराया।इसके पहले पूर्व मुख्य अभियंता डीएम साह ने योग शिविर का उद्घाटन किया। डीएम साह ने कहा कि योग से शारीरिक ,मानसिक व बौद्धिक विकास होता है साथ ही तन व मन स्वस्थ्य रहता है। शिविर में भारत विकास परिषद् के जे के झा ,एम एल शाही, रम्भा कुमारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।