जिला बोकारो,प्रखंड चंद्रपुरा से कैलाश गिरी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पंचायत चुनाव के बाद लोगो में एक आस थी की भ्रस्टाचार में कमी आएगी लेकिन पंचायत चुनाव के बाद भ्रस्टाचार और ज्यादा हावि हो चुका है। सभी जगहों में भ्रस्टाचार के कारण काम की गुणवत्ता में भी काफी कमी आई है। पहले लोगों का कहना था कि सिर्फ दलाल लोग ही कमीशन खोरी को बढ़ावा देते हैं, लेकिन अगर प्रत्यक्ष रूप से देखा जाए तो वर्तमान समय में पंचायत प्रतिनिधि भी भ्रस्टाचार को बढ़ावा देने और पैसों की लेन देन करने में माहिर हैं। वे कहते हैं कि आज के समय में सभी योजनाओ की देख रेख पंचायत सचिवालय से ही होती है और किसी भी तरह के काम में जनता को दिक्कतें आ रही है।आज स्थिति यह उत्पन्न हो गई है कि किसी भी जनहित से जुड़े मुद्दे पर पैसे की लेन देन किये बगैर कोई भी कार्य नहीं होती है।
Transcript Unavailable.
प्रखंड चंद्रपुरा, जिला बोकारो से नरेश महतो जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत बंदियों पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए बंदियों पंचायत के निवासी शहदेव महतो ,सुरेश महतो, हरिश्चन्द्र महतो एवं विनोद महतो आदि ने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को राशन वितरण करने के लिए बार बार बुलाते है। लाभुक राशन लेने के लिए महीने में कई बार दुकानदार के घर का चक्कर लगाते रहते है बावजूद इसके उन्हें राशन नही दिया जाता। अंततः लाभुक राशन नही उठा पाते है और महीना ख़त्म हो जाने के बाद डीलर द्वारा राशन हड़प लिया जाता है। इनता ही नही लाभुकों द्वारा इस बात का विरोध किये जाने पर उनका राशन कार्ड बंद करवा देने की धमकी भी उन्हें दिया जाता है। अतःलाभुकों ने प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की आग्रह की है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रखंड चंद्रपुरा,जिला बोकारो से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि राज्य मे संचालित इंदिरा आवास योजना हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना। इन सभी में पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक सबकी मिलीभगत से भ्रष्टाचार की गाड़ी वर्षों से बगैर किसी रुकावट की चल रही है। भ्रष्टाचार रूपी यह गाड़ी सीधे वहीँ रूकती जहाँ पैसेंजर के रूप में बिचौलिए इंतज़ार कर रहे होते हैं। प्रखंड स्तर पर पंचायत सेवक तथा ग्राम सेवक की जिम्मेदारी होती है कि गांवों में ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं का आवंटन सही लाभुकों को ही किया जाये लेकिन ऐसा न करके किसी विशेष जगह पर बैठक कर बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं का चयन कर लिया जाता है। वे कहते हैं कि न सिर्फ इंदिरा आवास योजना या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना बल्कि अन्य सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यही वजह हैं कि योजनाओं का लाभ सही लाभुकों को नही मिल पाता है और आम जनता योजनाओं के नाम सुनकर ही अपने आप को संतुष्ट कर लेते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
