झारखण्ड राज्य के जिला बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश महतो बताते हैं कि चंद्रपुरा प्रखंड स्थित बलियो पंचायत में प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 96 महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा एवं सिलेंडर वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित संसद प्रतिनिधि सह गैस वितरक मोहन लाल सुमन की सूत्री अध्यक्ष शेखर महत्ता, चंद्रपुरा उपप्रमुख अनिल कुमार महतो, बलियो पंचायत के मुखिया गोपाल महतो आदि अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। पंचायत में गुड़िया देवी, रतनी देवी, पिंकी देवी, छूटनी देवी आदि अन्य महिलाओं को गैस वितरण किया गया।

झारखण्ड के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो,ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चंदपुरा प्रखंड अंतर्गत बंदियों पंचायत अंतर्गत लाहारबेड़ा और कोरकोटा में निःशुल्क गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों के कागजो की जाँच पड़ताल की गयी। इस कार्य में 100 महिलाओ ने अँगूठा लगा कर सत्यापन का कार्य किया। जिससे आगामी 14 जुलाई को गैस वितरण कार्यक्रम सफल रहे।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से शिव नारायण महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जरीडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय पाकुड़िया में स्कूली बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया.वही आठ फ़रवरी को विद्यालय के बच्चों को पोशाक दी गई थी परन्तु कुछ बच्चो को उस समय पोशाक नहीं मिल पाया था।इसलिए जिन बच्चों को पोशाक नहीं मिला था उसे विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष,प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव व सदस्य ने संयुक्त रूप से आज पोशाक वितरण किया।वही स्कूल के अध्यक्ष का कहना है कि सरकार ग्रामीण बच्चो को शिक्षा दिलाने के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है,इसलिए बच्चे को भी शिक्षा के तरफ रूचि दिखानी चाहिए तथा शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा देश का नाम रौशन करे।

राज्य झारखंड के जिला बोकारो के चंदपुरा प्रखंड से नरेश महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि डीलरों की मनमानी से ग्राहक परेशान है।चंद्रपुरा प्रखंड स्थित बंध्यो पंचायत के डीलर के यहाँ से राशन उठाव करने वाले निवासी ने बताया है की प्रत्येक माह राशन वितरण करने में डीलर की गलत रवैय्या रहती है।इनका कहना रहता है की कभी लिंक फेल है तो कभी मशीन की गड़बड़ी तो कभी डीलर ही गायब रहते है।उन्हें एक माह का राशन उठाने के लिए दस दिन का चक्कर लगाना पड़ता है। वहॉ कोरकोट्टा के निवासी का कहना है कि इसके पूर्व लापरवाही करने की जानकारी पंचायत के मुखिया को भी दी गई थी परन्तु खाद्य आपूर्ति पदाधिकारियों की मिलीभगत के कारण किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई।इनका कहना है कि एक ओर सरकार जनता को मुफ्त राशन दिलाने की बात करती है वही दूसरी तरफ अधिकारियों में भरस्टाचार व्याप्त है,इसी के साथ कई बार राशन देने में भी भारी कटौती कर ली जाती है।

झारखण्ड राज्य के बोकरो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चंद्रपुरा प्रखंड आसपास तेज हई आंधी-बारिश से प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगो को राहत मिली है। एक तरफ जहां बारिश और आंधी से बिजली आँख मिचौली करती है,जब कभी भी बारिश होती है तब बिजली भी गुल हो जाती है और कई दिनों तक लगातार गुल ही रहती है।ऐसी स्थिति में आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी तेज बारिश और बिजली कड़की है पर कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।इस गरमा फसल के लिए बारिश का पानी नुकसानदेय होता है।

झारखण्ड राज्य के बोकरो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि प्रचंड गर्मी से लोगो को मिली राहत। एक तरफ जहा बारिश और आंधी से बिजली आँख मिचौली का खेल दिखाती रहती है।वहीं दूसरी तरफ जब कभी भी बारिश होती है तब बिजली गुल हो जाती है और कई दिनों तक गुल ही रहती है।ऐसी परिस्थिति में आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी तेज बारिश और बिजली कड़की है पर कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।हां इस बारिश से गरमा फसल के नुकसान होने के आसार है।इस बारिश के बाद खरीफ फसल के लिए किसान खेत तैयार करने में जुट गए है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड से नरेश महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की बैंककर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज तक सभी शाखाये बंद कर दिए हैं।जिससे खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही एक तरफ सरकारी निर्देशानुसार देश की आम जनता को बैंको से जोड़ दिया गया है वही दूसरी ओर रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे देश की आम जनता अपनी दिनचर्या की खरीदारी के लिए नजदीकी बैंको का सहारा लेते है,लेकिन चंद्रपुरा परिक्षेत्र में करीब दस एटीएम है जो तकनीकी खराब से बंद पड़े है,और इसका खामियाजा वहाँ रह रहे आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।देश के लगभग दस लाख बैंककर्मी हड़ताल पर होने से बैंकिंग संबंधी कामकाज पूरा करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Transcript Unavailable.

राज्य झारखण्ड के जिला बोकारो के प्रखंड चंद्रपुरा से मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश महतो बताते हैं कि चंद्रपुरा प्रखंड स्थित बंदियों पंचायत के राजस्व ग्राम फतेह पुर में हो-हंगामे के बीच चुनाव संपन्न हुआ।इसमें अध्यक्ष के लिए 5 पद,सचिव के लिए तीन पद एवं कोषाध्यक्ष के लिए तीन पद उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। हो-हंगामें के बीच परिणाम सामने आया।जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मीना देवी, सचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार महतो, एवं कोषाध्यक्ष के लिए बंधु रविदास को चयन किया गया।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से नरेश महतो जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि डीवीसी प्रबंधन की ओर से अवैध ढंग से लगाए गए दुकानो को अविलंब हटाने का आदेश दिया गया है।चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए निमिया मोड़ स्थित सड़क के किनारे अवैध ढंग से नाली के ऊपर लगाए गए सभी दुकानदारों को सूचित करते हुए बताया कि सभी अपनी - अपनी दूकान हटा ले अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जायेगा।