Transcript Unavailable.

नये प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की स्वागत व सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विदाई दी गई

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत  बुंडू पंचायत सचिवालय में आईएसओ प्रमाण पत्र विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बीडीओ संतोष कुमार महतो, राज्य स्तरीय टीम के आदित्य रंजन, अरशद अंसारी, डीपीएम अभिषेक कुमार, केरल से आए विनीश, प्रीति, गायत्री, मुस्तफीर, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता व सदमाकला की मुखिया सावित्री देवी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उक्त तीनों पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और पंचायत सचिव भाग लिए

पेटरवार के ओरदाना पंचायत सचिवालय में अंचल कार्यालय की ओर से गुरुवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. विकसित भारत संकल्प यात्रा , हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड के पांच पंचायतों के मुखिया को अंचल अधिकारी अशोक राम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व  अभिनंदन किया गया

पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 9 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपमा कुमारी की ओर से किया गया

पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे ललित प्रकाश व विनोद राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेला गया. इसके पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सदमाकला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी , पंसस आशा देवी के प्रतिनिधि निरंजन महतो, लालदेव महतो और राजू सिन्हा ने संयुक्तरूप से किया.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पेटरवार क्रिकेट एसोशियेशन की ओर से स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में आयोजित ललित प्रकाश और विनोद राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए. तीसरे दिन के खेल का उद्घाटन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने किया. आज खेले गए टूर्नामेंट में पहला मैच पेटरवार नाइट राइडर्स और पेटरवार टाइटन्स के बीच खेला गया. इस मैच में नाइट राइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में टाइटन्स को 1 विकेट से पराजित किया. इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच अमित स्वर्णकार घोषित किए गए। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

प्रदर्शनी में चयनित छात्राओं को किया जाएगा पुरस्कृत