Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पी पी एल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फ्रेंडली मैच का आयोजन पेटरवार हाई स्कूल के मैदान में किया गया. मैच का उद्धघाटन समाजसेवी ब्रजेश कुमार मिश्रा, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता एवम कमेटी के अध्यक्ष संटू राम सिंह ने संयुक्त रूप से किया. फ्रेंडली मैच पेटरवार लीजेंड बनाम बोकारो हेल्थ वॉरियर टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हेल्थ वॉरियर की टीम ने 18 ओवर में 125 रन बनाया जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पेटरवार लीजेंड की टीम ने 3 विकेट की नुकसान 12 ओवर में मैच पर कब्जा जमा लिया. मो. सनु अहमद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. मौके पर डॉ कुंदन राज, बुंडू पंचायत के पूर्व मुखिया अजय सिंह, अजीत लोहानी, पिंटू महतो ,बबली जैन, कुमार अनुज, सत्यप्रकाश सिंह, गुड्डू पोदार आदि मौजूद थे.
एनएफएसए 2013 के क्रियान्वयन की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू को आगामी 20 जनवरी को रांची में होने वाली आयोग के वार्षिक समारोह सह कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है. 23 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप एनएफएसए 2013 के क्रियान्वयन की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बोकारो जिला के तीन मुखियाओं का चयन किया गया है जिसमें रानी कुमारी मुर्मू दूसरे स्थान पर है. पहले स्थान पर नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सुरही पंचायत के मुखिया विश्वनाथ महतो और तीसरे स्थान पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के रामवृक्ष मुर्मू शामिल है. जिन्हें रांची में 20 जनवरी को होने वाले कार्यशाला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी पंचायत के कातर बेड़ा गांव में मकर संक्रांति के मौके पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का अयोजन ग्रामीणों की ओर से किया गया. इस प्रतियोगिता में करीब एक सौ ग्रामीणों ने भाग लिया. इसके पूर्व गांव के पाहन दुर्गा मरांडी की ओर से संताली रीति- रिवाज के तहत पूजा अर्चना कर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुभाष मरांडी, द्वितीय स्थान बासुदेव मरांडी और तृतीय स्थान अमरजीत मरांडी ने प्राप्त किया. पाहन दुर्गा मरांडी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर महानंद मुर्मू, राधेश्याम बेदिया, लखी राम मरांडी रोहित मरांडी सहित अन्य लोगों ने तीरंदाजी का सफल संचालन किया.
कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा पेटरवार महकुमा की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत के जाराडीह खेल मैदान में टुसु परब मेला का आयोजन किया गया. जिसमें आस -पास गाँवों के डेढ़ दर्जन से अधिक टुसु दंहगियों ने अपने -अपने टुसु व पारम्परिक बाजा -गाजा के साथ पहुंचे. जिनमें ओसाम, चंद्रपुरा, जाराडीह, ओबरा, मंदिरटोला सहित अन्य टुसु दल की महिलाओं एवं राधा कुमारी व ग्रुप, बिक्की कुमारी व ग्रुप, रेनपा कुमारी व ग्रुप आदि की ओर से टुसु गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर आयोजित मेला में कुड़मालि भाषा व संस्कृति पर आधारित टुसु दन्हगियों एवं किशोरी वर्ग की ओर से एक से बढ़ कर टुसु गीत नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया. जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. मेला में मिठाई सहित कई प्रकार की दुकाने लगी थी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मौके पर कृष्णा महतो, अखिलेश्वर महतो, जगतु महतो, शंकर महतो, काजरु महतो, मनसू महतो, रणजीत महतो, इंद्रनाथ महतो, ठाकुर दास महतो, प्रहलाद महतो, लालदेव महतो, राजकुमार महतो, उमेश महतो, बासुदेव महतो, रुपेश महतो, नेपाल महतो, डोकेश महतो, सत्यदेव महतो सहित सैकड़ों महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे
विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से आयोजित विद्या भारती प्रतिभा चयन /खोज 2023-24 की फाइनल परीक्षा में पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र नवीन कुमार ने प्रांतीय स्तर पर किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन किया है. इसके पूर्व पाँचवी कक्षा में भी प्रतिभा चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. नवीन की माता आंगनबाडी सेविका पुनम देवी एवं पिता रथलाल महतो ने मिठाई खिला कर आशीर्वाद दिया. बता दें की नवीन पेटर वार प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत अरजुवा अंतर्गत गागा गांव के चिरुवाबेडा टोला निवासी है जो प्रतिदिन 12 किलोमीटर की ग्रामीण पथ पर दूरी तय कर आने -जाने का कष्ट उठाता है.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
