समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर समस्तीपुर में जिला प्रशासन की तरफ से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। सीएम सर्व धर्म सभा में होंगे शामिल : सीएम नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) स्थित स्मृति भवन में आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी आखिरी चरण में है। मंगलवार को एडीएम, डीडीसी व सदर एसडीओ ने तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 जयंती पर माननीय रामनाथ ठाकुर बोले कि बिहार के तमाम लोग चाहते हैं कि कर्पूरी जी के नाम पर एक विश्वविद्यालय कि स्थापना हो ।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती पर बोले राजसभा सांसद केसी त्यागी युवाओं के अध्यक्ष थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

कल्याणपुर प्रखंड के कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तुजा के निवास स्थान पर कल्याणपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं शिक्षावृद डॉक्टर नीलांबर चौधरी का 90 वा जयंती मनाई गई ।जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर विस्तार से चर्चा किया गया।वही उनके कार्यकाल को लोगों ने याद किया।इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव सनातन कुमार बाला, विजय कुमार देव ,मोहम्मद मुर्तुजा, हरीश देव ,हरिश्चंद्र चौधरी, संजय चौधरी, देवनारायण मंडल, महेंद्र राम सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

प्रखंड के भागीरथपुर में मजदूर नेता दिवगंत श्यामलाल राय के याद में चौथे वर्षगाठ पर शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित होकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को चर्चा किया और उनके नाम का गगन भेदी नारा लगाया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत की महिला समाजसेवी एवं वर्तमान सरपंच नवल किशोर त्रिवेदी की पत्नी समाज सेवी मृदुला देवी की दसवीं पुण्य तिथि पर लोगो ने उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मौके पर उनके द्वारा गरीबों की मदद के लिए हमें खड़ी रहने की उनकी प्रतिबद्धता पर लोगो से चलने की अपील की।भरे पूरे परिवार मे बेटा भाजपा नेता अंकित कुमार त्रिवेदी, छोटे पुत्र अमित कुमार त्रिवेदी,विजय त्रिवेदी, नवल किशोर त्रिवेदी, दिनेश त्रिवेदी, अंकित कुमार त्रिवेदी, आलोक त्रिवेदी, जितेंद्र त्रिवेदी, रजनीश राजू,बबलू, अशोक कुमार प्रिंस राज, अर्जुन कुमार,सोनु कुमार, रवि कुमार,छोटु कुमार, नीतू त्रिवेदी, लक्की त्रिवेदी,शालू त्रिवेदी, सोनाक्षी कुमारी आदि परिवार एवं समस्त ग्रामीण लोगों ने तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में सम्पूर्ण क्रांति विचार मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी बाबु चुल्हन सिंह शिवमुनी आश्रम सुलतानपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती पर कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि समाज सेवी भाई रणधीर,नंद किशोर कापर पूर्व मुखिया दिनकर राय समेत अन्य गण्यमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से द्विप प्रज्ज्वलित कर जेपी के व्यक्तित्व व कृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जेपी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता भी थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आन्दोलन भी चलाया था। वे 1998 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर धीरेन्द्र प्रसाद सिंह जेपी सेनानी, आश्वनी कुमार सिंह जेपी सेनानी, जवाहर सिंह जेपी सेनानी, अनिल कुमार राय, दिनकर राय समाजसेवी, नंद किशोर कापर पुर्व मुखिया, प्रो सुनील सिंह, समाजसेवी भाई रणधीर मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के मिर्जापुर गांव स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की ओर से देश के महान विभूति लोकनायक जयप्रकाश नारायण व कैलाशपति मिश्र की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान जुटे लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गुरु प्रकाश ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कृति को बताया।मौके पर वक्ताओं में सुशील चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री रत्नेश सिंह ,विभूतिपुर की प्रमुख रूपांजलि कुमारी , प्रमुख रविता तिवारी, विजय शर्मा ,राम आधार राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता शशिकांत आनंद ने किया।जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष देवनारायण प्रसाद राम ने की।

विद्यापतिनगर मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विद्यापतिनगर प्रखंड के गढसिसई पंचायत में प्रचार रथ का भ्रमण कराया गया। घर घर जाकर लोगों से बातचीत कर इसका महत्व बतलाया गया और अपने उन वीर सपूतों को नमन, वंदन करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।