समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में सम्पूर्ण क्रांति विचार मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी बाबु चुल्हन सिंह शिवमुनी आश्रम सुलतानपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती पर कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि समाज सेवी भाई रणधीर,नंद किशोर कापर पूर्व मुखिया दिनकर राय समेत अन्य गण्यमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से द्विप प्रज्ज्वलित कर जेपी के व्यक्तित्व व कृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जेपी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता भी थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आन्दोलन भी चलाया था। वे 1998 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर धीरेन्द्र प्रसाद सिंह जेपी सेनानी, आश्वनी कुमार सिंह जेपी सेनानी, जवाहर सिंह जेपी सेनानी, अनिल कुमार राय, दिनकर राय समाजसेवी, नंद किशोर कापर पुर्व मुखिया, प्रो सुनील सिंह, समाजसेवी भाई रणधीर मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।