Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार बता रहे हैं कि समस्तीपुर प्रखंड के केवश पंचायत में भी राष्ट्रीय लोक जनता दल के संगठन का हुआ विस्तार। इस हेतु आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह,जिला महासचिव संजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राजकुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, बैधनाथ पासवान पंचायत अध्यक्ष मोरदीवा, मो0 अनवर, मो0 मुजीब खां, मो0 नूर मोहम्मद, मो0 इजहार, मो0 नईम, मो0 रूसतम, मो0 महफूज अली ने सर्वसम्मति से मो0 गुलहसन को ग्राम पंचायत राज केवस निजामत का पंचायत अध्यक्ष मनोनित किया। एवम तत्काल हीं प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि मो0 गुलहसन माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर सीपीआई के प्राथमिक सदस्य से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर बता रहे हैं कि बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर बताते हैं कि विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा की सहायता बाया नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से वृद्धि जारी है, जिससे नदी का पानी आस-पास के निचले हिस्से में फैलने लगा है । नंदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 व बछवारा प्रखंड के विशनपुर पंचायत का संपर्क मऊ बाजार से टूट चुका है, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत घरों से उठाए गए कचरे अब लोगों के खेतों में फैलने लगे हैं, इस कारण प्रभावित किसानों में आक्रोश व्याप्त है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समस्तीपुर में हो रहे कई निर्माण कार्यों के समीक्षा के लिए किया क्षेत्र भ्रमण। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा छात्रावास राज्य स्कीम मद से खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तर पंचायत के रंजीतपुर मौजा में बनने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के 100 बेड के राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लिए चिन्हित एवम स्वीकृत भूमि का निरीक्षण किया। इसी दौरान जिला पदाधिकारी को उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस छात्रावास से निकटतम विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिरोपट्टी खतुआहा है जहां छात्र अध्ययन करने जायेंगे। उपस्थित लोगों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने खेती, सिंचाई इत्यादि की भी जानकारी स्थानीय लोगों से ली। इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा शिवाजीनगर प्रखंड ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रोसरा के अधीन नाबार्ड योजना के अंतर्गत बागमती नदी पर हसोनपुर बालीपुर पथ में निर्मित आरसीसी पूल के पहुंच पथ के बाधित निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल रोसरा के कार्यपालक अभियंता ने कार्य बाधित होने का कारण निर्माण क्षेत्र के बीच निजी जमीन का आना बताया गया। पहुंच पथ के आरेखन पर पड़ने वाली निजी भूमि के रैयतदारों को मुआवजा देना निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा हर हाल में 31 दिसंबर 2023 तक पहुंच पथ का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के आखिरी पड़ाव में जिला पदाधिकारी द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसोपुर का निरीक्षण किया गया। यह विद्यालय कक्ष 9 से 12 तक संचालित है। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रथम सावधिक परीक्षा चल रही थी। कुछ वर्गों में कक्षाएं संचालित हो रही थी। जिला पदाधिकारी के द्वारा हिंदी कक्षा में पढ़ाए जा रहे मल्लिक मोहम्मद जायसी के बारे में छात्राओं से प्रश्न उत्तर किया इसी क्रम मे छात्रा सुभद्रा कुमारी चौहान के द्वारा कविता पाठ किया गया जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय के समस्याओं एवम उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से पिंकी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे परवल का खेती करती हैं और उनका फसल सूख रहा है। इसके लिए क्या करें ?
राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर के प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार के बैठक का आयोजन मोरदीवा पंचायत के बैधनाथ पासवान के आवासीय परिसर पे किया गया, जिसमे प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह,जिला महासचिव संजय कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता, राजकुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष छतौना, राम मिलन पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से बैधनाथ पासवान को ग्राम पंचायत राज मोरदीवा का पंचायत अध्यक्ष के पद पर मनोनित कर उनको नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। बैधनाथ पासवान माननीय उपेंद्र कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर लोजपा (पशुपति पारस गुट) के पंचायत अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। लालबाबू महतो ने विश्वास जताया है कि इनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से खड़ी होगी।
