पहली बार मतदान कर रही जिज्ञासा कुमारी से मोबाइल वाणी संवाददाता की साक्षात्कार और उन्होंने यह बताया है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए उन्होंने अपना मतदान दिया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर
जिला के 5 विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया पूर्वाहन 7 बजे से प्रारम्भ है। 131 कल्याणपुर में 19% 132 वारिसनगर में 16.2% 133 समस्तीपुर में 15.86% 135 मोरवा में 15.34% और 136 सरायरंजन में 21% मतदान पूर्वाहन 11 बजे तक किया गया है। कुल मतदान 17.51%
आज बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के तृतीय चरण का मतदान दिवस है। समस्तीपुर जिला के 5 विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया पूर्वाहन 7 बजे से प्रारम्भ हो कर मतदान पूर्वाहन 9 बजे तक किया जायेगा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिए वोटर से जो मतदान केंद्र पर कैसा रहा विधि व्यवस्था
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र 135 में मास्क का कोई प्रबंध नहीं है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जानिए मतदाता ज्ञानेंद्र कुमार चंचल से उनके विचार कोरोना पीरियड में चुनाव कितना प्रभावी है और कितना सुरक्षित | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वोट गिरने के प्रतिशत के रफ्तार में कमी
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट दलसिंहसराय मुख पथ पर शाम के 4:30 बजे करीब एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अल्टो में कुल 4 लोग सवार थे ड्राइवर तो ऊपर में ही गाड़ी छोड़ कर निकल गया । बाकी तीन लोग गाड़ी के साथ नीचे खाई में पलट गए । वहां पर उपस्थित लोगों ने गाड़ी को सीधा किया हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । उपस्थित लोगों ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग नशे की हालत में लग रहे थे । इधर सूचना पाकर विभूतिपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और गाड़ी किसकी है इसकी छानबीन में जुट गए ।
इनर व्हील क्लब ऑफ पटना कृष्णा 325 ने अक्टूबर महीने में वाटर कंजर्वेशन पर 11 प्रोजेक्ट किये हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर
समस्तीपुर: मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी समस्तीपुर ,बाणिज्य अधिकारियों एवं समस्तीपुर मंडल के विभिन्न माल गोदाम के व्यापारियों के बीच एक वेवीनार मीटिंग का आयोजन किया गया । वहीं भारतीय रेल ने माल ढुलाई व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य छोटे स्टेशनों जहां माल ढुलाई की संभावना हो वहां प्राइवेट पार्टियों के निवेश से माल गोदाम विकसित करने की योजना बनाई गई । इसी कड़ी में आज समस्तीपुर के माल व्यापारियों के साथ में मीटिंग आयोजित की गई इस मीटिंग के दौरान सरस्वती चंद्र वरिष्ठ मंडल प्रबंधक समस्तीपुर व्यापारियों को रेलवे बोर्ड के पालिसीयो से व्यापारियों को अवगत कराया । अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कहा कि व्यापारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने हेतु कटिबद्ध है रेलवे माल ढुलाई हेतु सस्ता एवं सुरक्षित साधन है माल ढुलाई से संबंधित नियमों की जानकारी दी । इसके साथ ही व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को भी सुना , वही मंडल रेल प्रबंधक ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव के ऊपर समुचित कार्रवाई की जाएगी तथा आगामी समय में व्यापारियों को और भी सुविधा प्राप्त होगी । वेव मीटिंग के मौके पर जफर आजम एस डी आर एम-|| , रुपेश कुमार सिनीयर डी ओ एम , प्रसन्न कुमार डीसीएम के साथ-साथ विभिन्न माल पर्यवेक्षक के साथ काफी संख्या में व्यपारीगण शामिल हुए ।
