Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र व जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में एकता युवा मंडल ने सोमवार को चकमेहसी के के.डी. हाई स्कूल मालीनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक अंशुमान प्रसाद, नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, मालीनगर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, मध्य विद्यालय मालीनगर के प्रधानाध्यापक जयशंकर कुमार, नमामि गंगे जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार, जिला परिषद् सदस्य रविरौशन कुमार, शिक्षक दिलीप कुमार, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार, एकता युवा मंडल के संस्थापक मो. एजाज युवा समाजसेवी रौशन कुमार, एनएसएस वालंटियर शिवम सरोज आदि ने युवाओं को स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने का अपील किया।मंच संचालन पूसा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान 3.0 के तहत स्वच्छता रैली व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर राज्य निदेशक द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम समापन उपरांत डीपीओ नमामि गंगे द्वारा सभी को सामुहिक रूप से स्वच्छता की शपथ दिलाया गया एवं घाट और नदी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।मौके पर अंकित कुमार,राजा कुमार,प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर वारिसनगर मुख्य सड़क के छठीयारी पोखर के समीप तेज रफ्तार आटो की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी पहचान मंजिल मुबारक गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जफरुल इस्लाम (75 बर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मदद से घायल को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां वो इलाज रत है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप अज्ञात बाहन की ठोकर से एक महिला घायल हो गई।घायल महिला की पहचान कल्याणपुर निवासी दुर्गानंद महतो की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में लाया गया।ड्यूटी पर तैनात पीएचसी के डॉक्टर राम लखन पंडित ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष अर्चना कुमारी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर लेप्रा सोसाइटी के द्वारा मुखिया अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में फाइलेरिया, कुष्ठ जैसे रोगियों के बीच कामबोर्ड , कंप्रेशन गारमेंट जैसी उपकरणों का वितरण किया गया। इस मौके पर आशीष पटेल, डॉ आर सी महतो, उपमुखिया रामजतन पासवान, लालबाबू पंडित, मो जबार, अर्जुन शर्मा, सुनील दास, सोनी कुमारी, पालवी कुमारी , सुमन कुमारी आदि मौजूद थे।
Transcript Unavailable.
मोबाइल वाणी द्वारा चलाए जा रहा है पक्ष विपक्ष कार्यक्रम में भारत की नई संसद के प्रथम बैठक में बांटे गए संविधान की प्रति में पंथनिरपेक्ष एवं समाजवाद शब्द का नहीं होना भूल या मंशा कार्यक्रम पर मोबाइल वाणी संवाददाता से बात करते हुए सचेतक एवं विधायक कामरेड अजय कुमार ने कह दी यह बड़ी बात।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
