चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर व सोरमार पंचायत के कई गावों में पिछले तीन दिनो से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान है।बिजली नही रहने से पीने के पानी की किल्लत लोगो को उठानी पड़ रही है।वही मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल बना हुआ है।सबसे अधिक लोगो को परेशानी रात में हो रही है।लोगो को अंधेरे में रात गुजारने की विवशता है। सोरमार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज सहनी ने बताया की सोरमार पंचायत के धोबियाही के पास बिजली पोल बीते दिनों आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया था।तभी से बिजली आपूर्ति बाधित है।इसको लेकर बिजली विभाग को सूचित किया गया है।लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त बिजली पोल की मरम्मत नहीं की गई है।
कल्याणपुर दक्षिणि भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर के अध्यक्षता में लदौरा में बैठक हुई। बैठक में आगामी 8 अक्टूबर को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का सम्मान समारोह कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम स्थल के लिए लदौरा मध्य विद्यालय का चयन किया गया है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के अवसर पर कल्याणपुर प्रखंड के बुनियादी स्वामी इंटर महाविद्यालय करुआ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अजय कुमार ने की।वही समारोह का मंच संचालन वकील कुमार ने की।समारोह में मुख्य अथिति के रूप में मौजूद कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।सबसे पहले विधायक ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।इसके बाद कॉलेज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।जिसमें कला संकाय में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र मनीषा कुमारी, मो कासिम,ज्योति कुमारी ,संतोष कुमार राय व विज्ञान संकाय के छात्र राहुल कुमार,अंकित कुमार,ब्रजेश कुमार को मेडल देकर सम्मानित किया गया।मौके पर प्रो.नंद किशोर सिंह,प्रो.विनय कुमार ठाकुर,रमेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनीश कुमार एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में दो पक्षों में आपसी वीवाद में मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। घायल महिला की पहचान बेलसंडी गांव के रमेश कुमार की पत्नी बेबी देवी (35 वर्ष), बेलसंडी गांव के मोहम्मद मेराज आलम की पत्नी सौम्या सवा ,अफरोज आलम की पत्नी नजराना परवीन (24 वर्ष) शामिल है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राम लखन पंडित ने बताया कि दो महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।
चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के तकिया टोला से स्थानीय थाने के एएसआई परशुराम सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तकिया गांव निवासी रंजीत दास की पत्नी रेणु देवी को 2.8 लीटर देसी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए न्याय किरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
