कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर पंचायत के भागीरथपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के लंगोटिया घाट पर स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने से एक महिला नदी के पानी में डूबने से लापता हो गई।जिसकी पहचान भागीरथपुर गांव के वार्ड तीन निवासी शंभू पासवान के 35 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है।समाचार प्रेषण तक लापता महिला की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी थी।घटनास्थल पर कल्याणपुर पुलिस कैंप कर रही है।

कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा देवी व सचिव किरण राय के नेतृत्व में बिहार आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय भुख हड़ताल किया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के द्वारा भुख हड़ताल किया गया।इसी दौरान अपनी मांगों को लेकर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा देवी व सचिव किरण राय ने अपनी पांच सूत्री मांगों को रखा। मौके पर कोषाध्यक्ष कुमारी प्रमिला, शोभा कुमारी, पूजा कुमारी, विवाह कुमारी, सरस्वती देवी ,उर्मिला कुमारी, गायत्री कुमारी, संगीता कुमारी, कुमारी पारुल, माला कुमारी सहित अन्य सेविका सहायिका मौके पर उपस्थित थे।

चकमेहसी थाना के कलौंजर पंचायत के वार्ड 12 में भैंस के पटकने से बीते दिनों जख्मी हुए युवक की मौत सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान आईजीएमएस पटना में हो गई।मृतक युवक की पहचान कलौंजर पंचायत के वार्ड 12 फुलहट्टा निवासी सुरेश पासवान के 32 वर्षीय पुत्र रामकुमार पासवान के रूप में हुई है।मृतक का शव मंगलवार की सुबह गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।मृतक के पत्नी दीपा कुमारी का रो रोकर बुरा हाल था।बताया गया है की मृतक को तीन बेटी व एक बेटा है।वही मृतक गरीब परिवार से था।

उपभोक्ताओं को लूटने वाला प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करने, प्रति परिवार को 200 यूनिट तक बिजली बिल फ्री देने, जर्जर तार, पोल, स्वीच, हैंडिल, खराब एवं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर बदलकर प्रतिदिन 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने आदि की मांग को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) 12 अक्टूबर को चीनी मिल चौक स्थित विधुत कार्यालय पर चेतावनी प्रदर्शन करेगा।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के महम्मदपुर निवासी चन्द्रदेव पासवान के 27 वर्षिय पुत्र चन्दन कुमार पासवान को वर्षो से फरार शराब कांड के प्राथमिक अभियुक्त को ए. एल. टी.एफ. सुनिल कुमार सिंह ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरप्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से हमारी एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इंदिरा आवास का फॉर्म भरने की जानकारी मांगी है

समस्तीपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन में प्रखंड प्रमुख समीना खातून की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई विभाग के अधिकारी अनुपस्थित थे जो पंचायत समिति के सदस्यों के लिए एक बड़ा मुद्दा रहा और अधिकारियों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुपस्थित पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर अपना मत दिया एवं निर्णय लिया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर बैठक में अनुपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। बैठक के दौरान पंचायत के विभिन्न सदस्यों ने मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा व कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपस्थित अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र के लोगों के विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली एवम अपने क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया। बैठक मैं लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना से संबंधित समस्या को भी प्रमुखता से चर्चा की गई एवं इसके तत्काल निदान के लिए त्वरित विभागीय कार्रवाई का निर्णय लिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा पंचायत के कल्याणपुर पूसा मुख्य मार्ग से वार्ड संख्या 7 लदौरा भगबती स्थान जाने वाली मनरेगा योजना की ग्रामीण खरजा सड़क से ईट उखाड़ लेने का मामला प्रकाश में आया है।जिसको लेकर कुछ लोगो ने सड़क जाम कर दिया।जिससे आवागमन बंद रहा।बाद में आपसी सहमति से सड़क चलाऊ कराया।विवाद को लेकर अधिकारियों को सूचना दी गई है।

चकमेहसी थाना अंतर्गत राम जानकी मंदिर परिसर विदेहनगर डरोरी में रविवार की देर शाम बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी का नागरिक अभिनंदन किया गया।इस दौरान उन्हें मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर भेंटकर सम्मानित किया गया।वही नेता प्रतिपक्ष ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश ठाकुर ने किया जबकि संचालन कृष्ण कुमार कन्हैया ने की।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला महामंत्री कौशल पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला महामंत्री प्रेमदास, भाजपा चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, विजय शंकर ठाकुर,सुधीर शर्मा,कृष्ण गोपाल शर्मा, मंडल महामंत्री सुशील मालाकर,संगम कुमार, महेश चौरसिया, मणि भूषण मालाकार,अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे।