पंचायत चुनाव को लेकर बनाये गए इवीएम सीलिंग सेन्टर का बीडीओ ने किया निरीक्षण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रपत्र-5 के प्रकाशन के साथ ही प्रखण्ड में चुनाव का आगाज हो गया है. बुधवार को नामांकन का दूसरा दिन है लेकिन वोटर लिस्ट उम्मीदवारों को मिल ही नहीं रहा है. वोटर लिस्ट के लिए सैकड़ों उम्मीदवार प्रखण्ड में ईधर से उधर भटकते दिखे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर के सभागार में राईट टू एजूकेशन फोरम, समस्तीपुर, बिहार द्वारा आयोजित " *बिहार में बालिका शिक्षा की स्थिति"* विषयक संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन संस्था सदस्य ललिता कुमारी नें किया। इस अवसर पर असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान नें कहा कि बिहार जैसे शैक्षणिक रूप से पिछड़े प्रदेश में पहले से हीं महिलाओं का साक्षरता दर कम रहा है। वहाँ इस कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण बालिकाओं के समक्ष घोर संकट आ गया है। वह स्कूली शिक्षा से तो वंचित है हीं उपर से बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के खरीद-फरोख्त का मार भी झेलना पर रहा है। ग्राम विकास समिति की विभा कुमारी, समाजवादी महिला सभा की किरण कुमारी, प्राथमिक विद्यालय, रायपुर बुजुर्ग की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य फुलकुमारी देवी, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, अरूण गिरि, बचपन बचाओ आंदोलन के क्षेत्रीय कार्यकर्ता विजय कुमार चौरसिया, पी सी आई की चैम्पियन पुनिता कुमारी, किशोरी पंचायत की खुशी रानी, अंजलि कुमारी, रानी कुमारी, आनंदशाला कार्यक्रम की युवा प्रेरक शीतल कुमारी और अर्चना कुमारी, काजल राज, श्रृष्टि राज, मान्या भारती, तनु प्रिया, मनरेगा मजदूर पंचायत की संयोजक संगीता कुमारी, चाइल्ड लाइन सब सेंटर पटोरी से कौशल कुमार, अंजू कुमारी, बलराम चौरसिया, रीता देवी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, आँगनबाड़ी सेविका पूनम देवी, रेखा कुमारी, शैली देवी, कुतुबुद्दीन अंसारी, रंजन कुमार, सीता देवी, राजू महतो, हिना खातून, अमृत पासवान आदि नें बिहार में बालिका शिक्षा की स्थिति पर अपने महत्वपूर्ण विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संस्थापक अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया नें बताया कि बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से स्कूली शिक्षा और वह भी बिना किसी भी डर और असुविधा का मिलना चाहिए। यह हम सभी सामाजिक संगठनों, नागरिक समाज और सरकार की जबाबदेही बनती है। सभी किशोरियों को उसके 18 वर्ष आयु तक तथा माध्यमिक स्तर तक नि:शुल्क और जीवन कौशल केन्द्रित शिक्षा मिलना हीं चाहिए। इसके साथ हीं सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने की।संचालन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि विश्व साक्षरता दिवस लोगों को साक्षर होने और सामाजिक और मानव विकास के अपने अधिकारों को जानने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।साक्षरता न केवल लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद करती है बल्कि गरीबी उन्मूलन, जनसंख्या को नियंत्रित करने, बाल मृत्यु दर को कम करने आदि में भी मदद करती है. यह दिन लोगों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।मौके पर जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की भारत में साक्षरता दर 2011 में पिछली जनगणना के अनुसार कुल 74.04 प्रतिशत साक्षर हैं, पिछले दशक (2001-11) से 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ने कहा की जीतने भी साक्षर लोग हैं उन्हें चाहिए की वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को साक्षर करें। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षिका वीणा कुमारी द्वारा स्वरचित कविता की पुस्तक पुरुष बंदियों को दी गई। वहीं दूसरी ओर आशा सेवा संस्थान द्वारा तीज पर्व के अवसर पर महिला बंदियों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही संस्था के प्रशिक्षक नगमा प्रवीण एवं मीनू वालिया द्वारा महिला बंदियों को मेंहदी लगाने के अलग अलग डिज़ाइन के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता भैरव कुमार प्रभात मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

आए दिन समस्तीपुर में जाम की समस्या रहता है मथुरापुर घाट लगभग घंटे भर जाम रहा

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने क्षेत्रों का भ्रमण किया, वही लोगों से रूबरू हुए, आम जनता ने पानी की समस्या से निदान के लिए विधायक जी से उचित पहल करने की मांग की और फसल क्षति को लेकर भी किसानों ने विधायक जी से आग्रह किया

बिंद बोचहा में मिथिला दूध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से साइलेज हरा चरा का वितरण किसानों के बीच किया गया