आशा की किरण द्वारा आयोजित संस्कृत कार्यक्रम एवं पुरस्कार विवरण समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश गीत राष्ट्रगान सरस्वती वंदना स्वागत गीत व शिव शिव पार्वती नृत्य काफी कार्यक्रम किए गए द्वारा आयोजित हुए आशा किरण की अध्यक्ष रितिका गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए किया गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर * एवं दलित विकास अभियान समिति, पटना* के संयुक्त तत्वावधान में तथा ब्रेड फाॅर दि वर्ल्ड, जर्मनी के समर्थन से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय प्रांगण में *महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी* के जन्म दिवस के अवसर पर प्रबुद्ध सामुदायिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण/पुष्पार्पण के पश्चात् दोनों सामाजिक संस्थाओं के द्वारा विगत पाँच-छः सालों में समस्तीपुर जिला के मोहनपुर, सरायरंजन प्रखंड के दस गाँव में गठित ग्राम विकास समिति और मोरवा व ताजपुर प्रखंड के दस गाँव में गठित अम्बेडकर ग्राम विकास समिति के चयनित प्रतिनिधियों द्वारा जिला स्तरीय फेडरेशन का गठन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

*गांधी शांति अभियान, समस्तीपुर * एवं सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था *जवाहर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र* के सौजन्य से अख्तियारपुर कार्यालय के प्रांगण में *महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी* का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गांधी शांति अभियान द्वारा प्रकाशित और कुमार कालानंद मणि द्वारा संकलित पुस्तक *महामारी से लड़ता महात्मा* का विमोचन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरी शंकर चौरसिया, सचिव सुरेन्द्र कुमार, संयोजक दिनेश प्रसाद चौरसिया, कासा, बिहार, पटना के अलक्षेन्द्र प्रताप सिंह व फूलमनी सोरेन और दलित विकास अभियान समिति के निदेशक धर्मेन्द्र कुमार सहित गांधीवादी साथी किरण कुमारी, बलराम चौरसिया, संगीता कुमारी, अर्चना कुमारी, अंजू कुमारी, विभा कुमारी, रामउमेद राम, फुच्चीलाल साहनी, विश्वनाथ राम, विजय कुमार चौरसिया नें किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत अंतर्गत नहर में पैर फिसलने की वजह से एक किशोर नहर के गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत शुक्रवार को हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि उक्त किशोर अपने भैंस को चरने के लिए छोड़ कर आ रहा था इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त किशोर को नहर से बाहर निकाला गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए छेड़खानी के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। जहां शनिवार को मऊ बजार में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक पर अपनी नौवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप पर लोग आक्रोशित हो उठे। घटना से गुस्साए छात्रा के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के घर व दुकान पर हमला बोल दिया। साथ ही उसके घर व दुकान पर पथराव करते हुए मऊ बाजार को जबरन बंद करा दिया। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद कराते हुए जमकर उत्पात मचाया।वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रसुनज्जय कुमार, एएसआई राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। बावजूद लोग पुलिस की बात मानने को तैयार नही हुए।इसके बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों से आवेदन दिए जाने की बात कहते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। पुलिस की पहल पर लगभग पांच घंटे बाद बाजार को खुलवाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

02 अक्टूबर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन के संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। दीदीजी फाउंडेशन के कुरथौल फुलझड़ी गार्डेन स्थित संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, एवं उनकी सादगी एवं विचारधारा को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर की गई।भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की एक दिवसीय अधिवेशन स्थानीय लोहिया आश्रम में प्रदेश मंत्री रामबाबू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें जिला के पुराने इकाई को भंग कर नई कार्यसमिति का गठन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सकरा प्रखंड सकरा वाजिद पंचायत के केंद्र संख्या 05 मे पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शारदा साहनी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय के बगल में गोही नया टोला में सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है इसी मार्ग से होता है प्रखंड विकास पदादिकरी से लेकर सांसद विधायक का आना जाना वही नया टोला के इस सरक के गड्ढे में आये दिन सरक दुर्घटना होती रहती है गोही नयाटोला के इस सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा पलट जाती है जिसके वजह से लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं लेकिन फिर भी प्रशासन इस पर मौन है शायद प्रशासन कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार करती है और यहां के नेताओं को भी नहीं है नजर जिसके कारण यहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है यहां के ग्रामीण मोहम्मद नौशाद उर्फ पप्पू ने बताया यहां के विधायक और सांसद को नहीं है क्षेत्र से लेना देना उनको सिर्फ अपने कुर्सी पर बने रहने से मतलब है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।