पुरी जानकारी सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
*प्रखंड: समस्तीपुर, ग्राम पंचायत के मुखिया* सविता देवी (विजेता) समस्तीपुर कर्पूरीग्राम ग्राम पंचायत के मुखिया 2819 राजीव कुमार राय (विजेता) समस्तीपुर केवस निजामत ग्राम पंचायत के मुखिया 1561 लक्ष्मण प्रसाद (विजेता) समस्तीपुर छतौना ग्राम पंचायत के मुखिया 1582 राजीव कुमार सिंह (विजेता) समस्तीपुर नीरपुर ग्राम पंचायत के मुखिया 1605 उषा देवी (विजेता) समस्तीपुर पुनास ग्राम पंचायत के मुखिया 1910 अनीता देवी (विजेता)समस्तीपुर पोखरैडा ग्राम पंचायत के मुखिया 1741 लालबाबु राउत (विजेता) समस्तीपुर बेझाडीह ग्राम पंचायत के मुखिया 1097 उपेन्द्र प्रसाद सिंह (विजेता)समस्तीपुर बाजितपुर ग्राम पंचायत के मुखिया 1839 अस्मिता देवी (विजेता) समस्तीपुर बिक्रमपुर बान्दे ग्राम पंचायत के मुखिया 2368 रामाधार सिंह (विजेता) समस्तीपुर मोरदीवा ग्राम पंचायत के मुखिया 1152 निरंजन कुमार साह (विजेता) समस्तीपुर रूपनारायणपुर बेला ग्राम पंचायत के मुखिया 1734 रिंकु कुमारी (विजेता)समस्तीपुर विशनपुर ग्राम पंचायत के मुखिया 1441 उषा देवी (विजेता) समस्तीपुर सिंघिया खुर्द ग्राम पंचायत के मुखिया 851 सुनील कुमार (विजेता) समस्तीपुर हकीमाबाद ग्राम पंचायत के मुखिया 731
किसने लहराया पांचवी बार परचम सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट पंचायत से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात दरवाजे पर लगी सरकारी शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। पीड़ित सहायक शिक्षक बिपिन कुमार सिंह ने विद्यापतिनगर थाने को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई सहित चोरी मोटरसाइकिल बरामदगी की गुहार लगाई है। थाने को दिए आवेदन में पीड़ित शिक्षक ने बताया कि शाम में बाजार से लौटने के बाद अपनी बाइक को दरवाजे पर खड़ा किया था और घर के अंदर सोने चले गए। सुबह देखा तो बाइक नही थी, इसी दौरान चोरों ने बाइक गायब कर दिया। पीड़ित सहायक शिक्षक विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण में पदस्थापित हैं। बता दें कि इन दिनों विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी हुई है और चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
डॉ.लक्ष्मण बने नेहरू युवा केन्द्र, समस्तीपुर के सलाहकार समिति का सदस्य फोटो- फाइल फोटो डॉ लक्ष्मण यादव प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर स्थानीय जी.एम.आर.डी. काॅलेज के सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग सह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी व एन.एस.एस. जिला नोडल पदाधिकारी को युवा कार्यकम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत संस्था, नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर का एडवाइजरी कमिटी का मेंबर बनाया गया। उक्त जानकारी एन.वाई.के. के जिला युवा अधिकारी श्री अमित कुमार ने पत्र के माध्यम से डॉ.यादव को दिया गया| साथ ही युवा कार्यकम एवम् खेल मंत्रालय, भारत सरकार और कला, संस्कृति एवम् युवा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाए जा रहे क्लीन इंडिया और फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यकम (1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021) में एन. वाई. के. एवम एन.एस.एस. साथ- साथ जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम को चलाएंगे | कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक-2 अक्टूबर 2021 को समस्तीपुर में होगा|विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कुरसाहा नहर में डूबने से हुई किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम फोटो-डूबे हुए किशोर को बाहर निकालते स्थानीय गोताखोर प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत अंतर्गत नहर में पैर फिसलने के वजह से एक किशोर नहर के गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत शुक्रवार को हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि उक्त किशोर अपने भैंस को चरने के लिए छोड़ कर आ रहा था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त किशोर को नहर से बाहर निकाला गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीननगर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर की पहचान कुरसाहा निवासी संजीत कुमार के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई। किशोर के डूबने की सूचना पाकर स्थानीय थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने पीड़ित किशोर के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं एवं हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। मौके पर ब्रजकिशोर राय है उर्फ डोमन राय, बिरजू कापर, विक्कू राय, चंदन कुमार सहित हजारों लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
3-4 अक्टूबर को बक्सर में आहूत राज्य सम्मेलन की जिले में तैयारी की समीक्षा हेतु शुक्रवार को मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में आइसा के पदधारकों की महत्वपूर्ण बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश राज तथा संचालन जिला सचिव सुनील कुमार ने किया। बैठक में मनीषा कुमारी, अभिषेक कुमार, जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये। 3-4 अक्टूबर को बक्सर में आयोजित राज्य सम्मेलन की समग्र तैयारी मसलन पर्चा वितरण, पोस्टेंरिंग, छात्र संपर्क अभियान, कोष संग्रह, सदस्यता अभियान की समीक्षा विस्तारपूर्वक की गई. मौके पर राज्य सम्मेलन के लिए 30 प्रतिनिधि का चयन किया गया. इसमें जिला कमिटी के सक्रिय सदस्य के अलावे आइसा के अग्रीम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल हैं. तमाम प्रतिनिधि 2 अक्टूबर को समस्तीपुर स्टेशन से जिला अध्यक्ष लोकेश राज, सचिव सुनील कुमार, मनीषा कुमारी के नेतृत्व में बक्सर के लिए रवाना होंगे.ये जानकारी शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियारपुर क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होना असंभव सा प्रतीत होता है ।प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना अध्यक्ष के क्रियाकलापों के कारण लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले उम्मीदवारों के जान पर खतरा मंडराने लगा है ।उजियारपुर पुलिस शराब व्यापारी, मानव तस्कर और शातिर अपराधियों संरक्षण देने के लिए नामांकन से लेकर आज तक चर्चित रहे है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि व्यापार के आड़ में लूटपाट, हत्या जैसे अपराध में शामिल एक जिला परिषद उम्मीदवार के नामांकन के बाद जलसा में भाग लेने उजियारपुर थाना के थाना अध्यक्ष समेत पुलिस बल भोज खाते देखा गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी चुनाव से संबंधित अधिकारियों का भोज भात खाना आचार संहिता के तहत आता है ,परंतु लोगों में दहशत फैलाने के लिए एक उम्मीदवार के घर जाकर भोज में शामिल होना उजियारपुर प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी से लेकर पुलिस पदाधिकारी तक संदेह के घेरे में देखा जा रहा है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में 28 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम किया गया नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर बिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत में एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में पोषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सह मंडल सलाहकार प्रदीप कुमार ने किया उन्होंने पोषण माह को विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि संतुलित आहार हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मोहम्मद एजाज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन आर्मी फैंस क्लब के अध्यक्ष अमित झा मौजूद थे उन्होंने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन के भोजन में संतुलित आहार जरूरी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया गया। पोषण माह में सामा, चीना, कउनी आदि पोषक तत्व के बारे में बताकर एक मुहिम चलाई गई। इसके प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि इसके उपयोग से बड़ी बड़ी बीमारियों से छुट्टी मिल सकती है और आज वर्तमान समय में यह सभी पोषक तत्व अपना अस्तित्व खोते नजर आ रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर युवा शक्ति क्लब के उपाध्यक्ष अंकित कुमार, आयुष कुमार, अंशु कुमार, दीपक अजय ,संतोष, गौरव ,रवि,राजा सूरज विवेक चंद्रशेखर विकास सुमंत आदि लोग मौजूद थे
