समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियारपुर क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होना असंभव सा प्रतीत होता है ।प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना अध्यक्ष के क्रियाकलापों के कारण लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले उम्मीदवारों के जान पर खतरा मंडराने लगा है ।उजियारपुर पुलिस शराब व्यापारी, मानव तस्कर और शातिर अपराधियों संरक्षण देने के लिए नामांकन से लेकर आज तक चर्चित रहे है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि व्यापार के आड़ में लूटपाट, हत्या जैसे अपराध में शामिल एक जिला परिषद उम्मीदवार के नामांकन के बाद जलसा में भाग लेने उजियारपुर थाना के थाना अध्यक्ष समेत पुलिस बल भोज खाते देखा गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी चुनाव से संबंधित अधिकारियों का भोज भात खाना आचार संहिता के तहत आता है ,परंतु लोगों में दहशत फैलाने के लिए एक उम्मीदवार के घर जाकर भोज में शामिल होना उजियारपुर प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी से लेकर पुलिस पदाधिकारी तक संदेह के घेरे में देखा जा रहा है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
