बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से महेंद्र राय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका ले लिया है। साथ ही वे जानना चाहते हैं कि बूस्टर डोज़ कब मिलेगा ?

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर से जसवंत ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिया है। साथ ही वे जानना चाहते हैं कि बूस्टर डोज़ कब लगेगा ?

गंगा नदी के जलस्तर में हुई बढोतरी, गेज रीडर शंभुलाल राय ने दी जानकारी

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम कलवारा वार्ड संख्या 10 से मुरारी कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का टीकाकरण कब मिलेगा

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर आनंद गोलवा मुख्य सड़क पर मां भ्रम डाकिनी मंदिर सहित विभिन्न जगहों पर बीते दिनों हुए बारिश से बने रेन कट से गड्ढे के वजह से आए दिन दुर्घटनाएं इस सड़क पर होती रहती है जबकि इस सड़क का निर्माण करने वाली एजेंसी का मेंटेनेंस पीरियड होने के बावजूद इसका मेंटेनेंस नहीं कर रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी विक्रम कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार के दौरान बताया कि इन्होने उज्जवला योजना का लाभ लिया है । लेकिन महंगाई के कारण वह प्रति माह गैस सिलेंडर खरीद नहीं कर पा रहे हैं। खाता में पहले सब्सिडी आता था,परन्तु अब नही आता है। इनको मज़बूरी में जलावन पर खाना बनाना पड़ता है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला भीशणपुर के बथुआ पंचायत से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि  कोरोना टीकाकरण लगाने में लोगो को आशंका थी कि टीका लगाने से खराबी करेगा। फिर गाँव की आशा घर घर जाकर महिला को टीका लगवाने ले जाने लगी। वही उनका कहना है कि उनके गाँव में कहा गया की अगर टीका नहीं लगाएंगे तो बाहर कमाने के लिए जाने में दिक्कत होगी और राशन से नाम हट जायेगा। उसके बाद गाँव की सब दीदी टीका लेना शुरू कर दी.

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को करीम नगर पंचायत के भूमिहीन मजदूरों ने मुखिया पति सुभाष कुमार एवं वार्ड मेंबर मोहम्मद शकील पर बासगीत पर्चा मिले हुए जमीन पर इंदिरा आवास निर्माण हेतु ₹10000 एवं वार्ड मेंबर के द्वारा ₹1000 लेने का लगाया आरोप।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड मुख्यालय पर 14 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआईएम ने धरना एवं प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रुप से कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, आवास योजनाओं में छूटे हुए गरीबों का नाम जोड़ना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह देने की मांग, मनरेगा योजनाओं में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के मिलीभगत से लूटपाट बंद इत्यादि मांगों को लेकर अपना ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश को सौंपा।

जलालपुर पंचायत में किसानों के साथ की आईटीसी के अधिकारी ने बैठक