बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से बबिता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही हैं कि कोरोना का दूसरा टीकाकरण लेने पर उन्हें बुखार लग गया था
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से पिंकी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहीं है कि उन्होने कोरोना का दोनों टीकाकरण लगवा लिया है अब कोरोना का तीसरा टीकाकरण लगवाना बाकी है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर पिंकी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके घर में शौचालय की सुविधा प्राप्त नहीं है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से ममता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के खालिसपुर से ममता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके घर में शौचालय न होने से काफी दिक्कत हो रही है
बिहार राज्य के समस्तीपुर से गीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि बूस्टर डोज़ लेने से क्या फायदा है ?
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बिष्णुपुर से सोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दोनों टीका ले लिया है। साथ ही वे जानना चाहती हैं कि टीके का तीसरा डोज़ कब लगेगा ?
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नन्द कुमार चौधरी ने मोहन कुमार झा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज और बूस्टर डोज भी ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की अगर कोई संक्रमित व्यक्ति मिलता है, तो उसका ईलाज करवायेंगे। जब वह पुर्ण रूप से ठीक हो जायेगा, तो उसे भी कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। उन्हें हर तरह से मदद करेंगे। जिससे वह व्यक्ति जल्द ठीक हो जाए
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन पंचायत के उत्तरी धमौन गांव में सोमवार देर रात्रि सर्पदंश से युवक की हुई मौत। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरी धमौन गांव में सीधी के चौताल पर सोने के वक्त देर रात्रि में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, शाहपुर पटोरी के तत्वावधान में विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस/सप्ताह के तीसरे दिन शाहपुर पटोरी प्रखंड के हरि ताजपुर गांव के वार्ड संख्या 1 के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 135 पर बच्चों और समुदाय के साथ जागरुकता रैली निकाल कर बच्चों के साथ होने वाले बाल दूर्व्यापार, बाल यौन हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह सहित बाल तस्करी पर रोक लगाने की अपील की गई। मौके पर उपस्थित बलराम चौरसिया व अंजु कुमारी नें चाइल्ड लाइन के टॉल फ्री न राष्ट्रीय फोन सेवा 1098 के बारे में विस्तार से बताया। टीम मेम्बर दीप्ती कुमारी और दिनेश प्रसाद चौरसिया नें कहा कि यदि हमारे आसपास में बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना की जानकारी होने पर हमें 1098 पर सूचित करें। हमें बाल श्रम, बाल विवाह और बाल हिंसा मुक्त समाज का निर्माण करना है। इसके लिये सभी का सहयोग आवश्यक है। दीप्ति कुमारी नें कहा कि बाल दूर्व्यापार को रोकने के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर संकल्प लेना होगा, बाल संरक्षण समिति, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन और सरकारी तंत्र मिलकर काम करे तो आने वाले समय में हम सभी बच्चों के लिये खुशहाली कायम कर सकते हैं। आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, बाल पंचायत और किशोरी पंचायत, स्कुल सभी मिलकर प्रयास करें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
