विद्यापति राजकीय महोत्सव पर अन्य वर्षो की भांति इस साल भी शनिवार को विद्यापतिधाम में सफाई को ले स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और नेताओ, जनप्रतिनिधियों ने भोले शंकर के दरबार में झाड़ू चलाकर साफ सफाई किया। मंदिर परिसर से सफाई की शुरुआत करते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, स्टेशन चौक, विद्यापति बाजार होते स्मारक चौक और प्रखंड एवम अंचल कार्यालय के सामने सड़क तक सभी ने साफ सफाई किया। और लोगो से स्वच्छता को लेकर अपने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का सुझाव दिया। साथ ही स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी लोगो को दी गई। मौके पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, बीडीओ प्रकृति नयनम, दलसिंहसराय बीडीओ प्रफुल्ल कुमार, सीओ अजय कुमार, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रतन कुमार, संजीत सहनी, मुकेश कुमार, विजय कुमार, मंदिर कमेटी के चतुरानंद गिरि, नवल गिरि, भोला गिरी, संजय बाबा, भूपेंद्र नारायण सिंह, राजीव कुमार आदि थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत इंदौर में भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का किया रसास्वादन।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंद्धाता प्राप्त मिथिला युवा संघ सोमनाहा द्वारा देश के महान क्रांतिकारी लौह पुरुष के नाम से चर्चित सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर पूसा प्रखंड के बिरौली कॉलेज के प्रांगण में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया

दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित विभिन्न बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उक्त आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को लेकर उनके द्वारा बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के मदुदाबाद -पटोरी मार्ग के पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर के समीप आज मंगलवार शाम 5बज के 40 मिनट में सड़क पर लंबी जाम लग गई जिससे आवागमन करने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि टोटो रिक्शा चालक द्वारा वाहन को जहां-तहां खड़ा कर पैसेंजर को उतारने एवं चढ़ाने की वजह से सड़क पर जाम लगी है. लोगों ने यह भी बताया कि वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक करने की वजह से ही जाम का कारण बन जाता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बदलते मौसम के अनुसार जीव जंतुओं के साथ किसानों को भी बदलना बहुत जरूरी है।

पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गंगा स्नान को लेकर उमड़ी छठव्रती श्रद्धालुओं की भीड़ जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के रसलपुर घाट, सुल्तानपुर घाट, अमदीपुर घाट, बुल्गानिन गंगा घाट इत्यादि गंगा घाटों पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर छठवर्ती महिलाएं गंगा स्नान करने पहुंची, जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई.आज से आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत होने वाली है, ऐसे में लोगों हर्षोल्लास का माहौल है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.