आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को जिलाधिकारी द्वारा बुधवारिय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यापति थाना भवन का निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। जिसे समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कर हैंड ओवर करवाने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय को निर्देशित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखण्ड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड दो एवं तीन में नल जल योजना का पाइप टूटने से सड़क पर पानी बह रहा है। पानी जमा होने से सड़क पर झील जैसा नजारा है। इस समस्या के चलते आम राहगीरों काे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बाइक सवार यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी ने बताया कि उक्त वार्ड में सड़क के इस पार से उस पार तक बिछाया गया नल जल योजना का भूमिगत काले रंग वाला पाइप टूट गया है। जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मामले पर पीएचइडी के जेई ने बताया कि यह समस्या मुख्य सड़क पर है। एक विशेष कार्यक्रम को लेकर वाहनों का अवागमन ज्यादा था। इसलिए पाइप की मरम्मत के लिए रास्ते पर खुदाई नहीं कराई जा सकी। मामला संज्ञान में है जल्द ही पाइप की मरम्मत करा दी जाएगी।

चकसाहो गांव में अज्ञात उपद्रवी द्वारा कपड़े दुकान में आग लगाने के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के पुराने बस स्टैंड के निकट एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में मंगलवार अगले सुबह अज्ञात उपद्रवी द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया गया था. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकसाहो गांव में बिजली की शार्ट-सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत के चकसाहो बाजार में आज अहले सुबह 3 बज के 30 मिनट में एक कपड़ा दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जिससे दुकान में रखें सारे समान एवं नगद रुपया जलकर राख हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने अग्निशमन दस्ता टीम पटोरी को सूचित किया 20 मिनट के अंदर अग्निशमन दस्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया अन्यथा बड़ा दुर्घटना घट सकता था.पीड़ित दुकानदार उदय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं रात्रि 12:00 बजे के बाद दुकान बंद कर घर वापस गए थे. मेरा घर बस दुकान से 200 मीटर की दूरी पर है. अगलगी कि शोर सुनते ही मैं दुकान के समीप पहुंचा तो पता चला कि मेरे दुकान में हि आग लगा हुआ था.उन्होंने यह भी कहा कि मैं छठ पूजा को लेकर पूरे दुकान दुल्हन की तरह सजा रखे थे. ताकि ग्राहकों को गांव से शहर जाना ना हो. दुकान में लगभग 1500000 एवं 5000 नगद रुपया भी था. जो कि जलकर राख हो गया.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से अमितेश कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से ई श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवादाता राज कुमार ठाकुर बता रहें हैं की अभी के दौर में कोरोना बहुत ज्यादा हो चूका है इसलिए कोरोना टीका का दोनों डोज लगवाने के साथ बूस्टर डोज भी लगवाना बहुत जरुरी है। और साथ में कोरोना गाइडलाइन का पालन भी करना अति आवश्यक है। कोरोना का टीका ले लिया है तो कोरोना से बचा जा सकता है और कोरोना टीकाकरण के लिए दूसरे को भी प्रेरित करना चाहियें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने दीपेश सिंघानिया से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तीनों टीका लगवा चुके हैं।इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की टीका लेने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी नहीं हुई थी।उन्होंने बताया की कोरोना का टीका लेना सभी के लिए बहुत जरुरी है।इसके साथ ही वो दूसरों को भी टीका लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

किसी मोहल्ले में 10-20 लोगों का समूह जो किसी सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य के लिए बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह कहलाता है। अधिकांश स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों के बीच बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। ग्रामीण गरीबों के मध्य संगठन की भावना को सशक्त करना। समूह के सदस्यों में बचत की आदत डालना। सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.