विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत धमनी जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां की बड़ी आबादी को मुख्यालय स्थित विद्यापति बाजार पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी 5 वर्षो से उपेक्षित है। रोड की कुल लंबाई 200 मीटर है। जिसमें पुलिया के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनी हुई है। जिससे साइकिल व बाइक सवार व्यक्तियों को काफी कठिनाइयां होती है। लोगों को प्रत्येक दिन बाजार आने के लिए इसी सड़क से आना जाना पड़ता है। कई किसान सब्जियां लेकर बाजार इसी रास्ते से आते हैं। बार-बार सब्जी का बोझ गड्ढे में खिसकने के कारण गिर जाता है। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इस रास्ते से कोई भी चार पहिया वाहन नहीं चल पाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
8 नवंबर को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र कलौंजर गांव के समीप मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे राहगीरों को आने-जाने ने बाधित हो गया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिया गया तत्क्षण चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू दल बल के साथ पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगो को समझाने बुझाने में जुट गए।जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
8 नवंबर को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत दो दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन बिहार विधान परिषद के सदस्य डाक्टर तरुण कुमार चौधरी एवं जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वैसे तो ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है लेकिन प्राचीन ज्योतिष शास्त्र एवं धर्म शास्त्रों के मान्यता के अनुसार जब पृथ्वी से चंद्रमा अथवा सूरज का दिखना बंद हो जाता है यानी ग्रहण की स्थिति बनती है तो उसका प्रभाव पृथ्वी पर निवास करने वाले जीवो पर पड़ता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर विद्यापति राजकीय महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया । कवि सम्मेलन का उद्घाटन एसडीओ प्रियंका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता गणेश गिरि कवि ने की । संचालन कवि विनोद कुमार समीर ने किया। कवि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये एसडीओ ने कहा कि मैथिल कोकिल कवि विद्यापति ने अपने पद के माध्यम से लौलीक क्रियाओं का वर्णन किया है। देश में सम्भवतः विद्यापतिधाम एक ऐसा स्थल है जहां भक्त व भगवान की एक साथ पूजा अर्चना की जाती है। कवि सम्मेलन मे कवि सम्मेलन के दरम्यान छात्र कवि मिन्टू कुमार झा कि कविता रब को भी ऊपर देखों अपने भीतर डर देखों,मंदिर में है बैठा रब,मत उसको पत्थर देखों की प्रस्तुति का उपस्थित जनसमूह ने तालियों से इस्तकबाल किया। ख्यातिलब्ध साहित्यकार व कवि डा.सुधीर प्रसाद सिंह सुधीर व प्रो. हरिनारायण सिंह हरि ने अपनी स्वरचित रचना के माध्यम से विद्यापतिधाम की महिमा का बखान किया। ख्यातिलब्ध साहित्यकार व कवि प्रो. सत्यसंघ भारद्वाज ने अपनी रचना भरत भूमि के मार्तंड को दीप जलाने आया हूं के माध्यम से देशभक्ति के परिदृश्य का विवेचन किया। दर्जनों कवि व साहित्यकारों को जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने साहित्यकारों व रचनाकारों से अच्छी- अच्छी रचनाओं का सृजन करने की अपील की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर श्रीमान बटेश्वर नाथ पांडे जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,समस्तीपुर आकांक्षा कश्यप के मार्गदर्शन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर डढ़िया,समस्तीपुर में पैन इंडिया कैंपेन फॉर एंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रो लीगल अवेयरनेस एंड ऑउट रीच कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने की।संचालन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने डी एल एस ए के कार्यों के बारें में विस्तृत रूप से बताया।विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के संरक्षक अधिवक्ता केशव किशोर प्रसाद, निभा कुमारी,राधिका रानी,ममता कुमारी एवं कमल किशोर ,समाज सेवी श्याम पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का अयोजन किया गया।जागरूकता कार्यशाला, शपथ ग्रहण समारोह,निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वार महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार की पुस्तक वितरित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विद्यानंद चौधरी द्वारा विधिक से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। मौके पर पैनल एडवोकेट निशी कुमारी ने महिलाओं के अधिकार को लेकर विस्तृत चर्चा की।पी एल भी राजीव कुमार ने बताते चलें कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना द्वारा निर्धारित 31.10.2022 से 13.11.2022 तक कार्यक्रम का अयोजन किया जाना हैं।बताते चालें की अवसर वार्षिक परीक्षा फल भी प्रकाशित किया गया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद वरीय शिक्षक सुशील कुमार ने की।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड में 6बनवंबर को सक्सेस सर्च कोचिंग सेंटर मोरसंड बहुदरा के द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2022 आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर पप्पू कुमार ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक टीम लीडर पप्पू कुमार एवं अल्का, अनुष्का ने किया विशिष्ट अतिथि शिक्षा समिति के अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य सत्य प्रकाश कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंधीर कुमार, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं जदयू नेता गोपाल पटेल आदि ने मेधावी 2021 एवं 2022 के मैट्रिक एवं इंटर के बेहतर अंक से सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिला के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी मधुलिका को कब से सम्मानित किया अन्य सफल बच्चों रंजन कुमारी,आयुष अमन, पंकज कुमार,अजय गोपाल, गीतांजलि, कुंदन कुमार, सुप्रिया सुमन, रानी कुमारी, स्वाति कुमारी,प्रभात कुमार,कुणाल कुमार को साइकिल मेडल से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि के द्वारा एसएससी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का फीता काटकर शुभारंभ किया बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बताया कि आप अपने प्रतिभा एवं लगन परिश्रम से हर क्षेत्र में अपनी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं माता पिता और गुरु की मार्गदर्शन में रहकर आप बेहतर समाज का निर्माण करें अपनी सफलता को प्राप्त करके इससे क्षेत्र सहित जिला का नाम रोशन होता है आपके इस परिणाम से ही परिवार और समाज में खुशहाली एवं तरक्की बढ़ता है मौके पर रामानंद सिंह, देवनारायण सिंह, संतोष कुमार, बालेश्वर राय, शत्रोहन सिंह , विजय राय, दिलीप कुमार, आदि उपस्थित थे।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत के मोहम्मदाबाद गांव से 2 दिन पूर्व ससुराल बूढ़ी गंडक नदी के पार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव चला गया जहां ससुराल पहुंचे कर शौच के लिए रात्रि से 10:00 बजे नदी की ओर गए तब से लापता हो गए युवक का शव अकबरपुर घाट पर शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पीएसआई राहुल कुमार दल बल के साथ पहुंचकर मृतक को नदी से निकालने के बाद पहचान हुई बिरसिंहपुर पंचायत के मोहम्मदाबाद गांव निवासी रोहित राय के पुत्र अमरदीप राय 38 वर्ष के रूप में हुई कल्याणपुर थाना के पीएसआई राहुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया है इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई
