पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महासचिव डॉo जितेन्द्र कुमार कंचन एवं मंडल मंत्री महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर को संपूर्ण भारत देश के 18 जोन के साथ सभी प्रोडक्शन यूनिट में केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ आज देश में "सरकारी क्षेत्र बचाओ देश बचाओ" कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश निजीकरण निगमीकरण मुद्रीकरण की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
प्रखंड के चर्चित संस्था सूरज नारायण सेवा समिति के सभागार में जिला लेख समिति के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करते हुए सभा का उद्घाटन किया। सभा की अध्यक्षता किसान नेता दिनकर प्रसाद यादव ने की एवं संचालन उमा शंकर सिंह ने किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से प्रखंड सवांददाता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रखंड अंतर्गत कुरसाहा उच्च विद्यालय के प्रांगण में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा लगाया गया पानी टंकी कुरसाहा के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस आशय की जानकारी उन लोगों के द्वारा कनीय अभियंता सहित वरीय पदाधिकारियों को अनेकों बार दी गई लेकिन इसके बावजूद परिस्थिति जस की तस बनी हुई है इस वजह से लोग विषाक्त पानी पीने को मजबूर हैं। गौरतलब हो कि हो कि दियारा इलाका होने के वजह से क्षेत्र के पानी में अर्सेनिक सहित विभिन्न विषाक्त घुलनशील पदार्थ पाए जाते हैं और लोग वही पानी पीते हैं एवं बीमार हो रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि सरकार द्वारा क्षेत्र में लगाया गया नल जल योजना भी कमोबेश अफसरशाही एवं लालफीताशाही की भेंट चढ़ कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, कहीं आधा अधूरा बनकर तैयार है कहीं ऑपरेटर के द्वारा पानी सुचारु रुप से नहीं चलाया जाता है और यही स्थिति कुरसाहा में भी है। इस आशय की सूचना जब प्रतिनिधि के द्वारा रविवार को अनुमंडलाधिकारी पटोरी मोहम्मद जफर आलम को दी गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हेतु उचित कार्रवाई की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पंचायत चेतना बिहार के तत्वाधान में सूरज नारायण सेवा समिति एवं चेतना सामाजिक संस्था समस्तीपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन मोदीनगर में किया गया इस कार्यशाला में पटोरी अनुमंडल के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में पंचायतीराज सशक्तिकरण मैं पंचायत चुनाव की भूमिका विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से पंचायत चेतना बिहार के संयोजक अध्यक्ष चेतना सामाजिक संस्था समस्तीपुर डॉ मिथिलेश कुमार उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिहार में पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु साझा मंच पंचायत चेतना बिहार का निर्माण किया गया है जिसका काम अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं एवं उम्मीदवारों को जागरुक करना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के रहेपुर से पुलिस ने शनिवार को 4.5 लीटर इंपिरियल ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की एवं एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। इस बाबत स्थानीय थाना में सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राहत हुसैन ने आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहीउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत लगाए गए नल जल योजना से संबंधित परेशानियों को दूर करने हेतु स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को अपने आवासीय परिसर में बैठक की इस बैठक में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कनीय अभियंता सुशांत शर्मा भी विधायक के निर्देशानुसार मौजूद थे। बैठक में उपस्थित प्रखंड के लोगों ने नल जल योजना अंतर्गत हो रही समस्याओं एवं गड़बड़ियों को विधायक के समक्ष रखा और उनके द्वारा मौके पर मौजूद कनीय अभियंता को उनकी परेशानियों को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद कनीय अभियंता ने प्रखंड के विभिन्न वार्ड से आए हुए लोगों के परेशानियों को सूचीबद्ध करते हुए आश्वासन दिया कि उन लोगों की समस्याओं को अविलंब दूर कर दिया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में नए एवं पुराने सभी मामलों सहित 10 मामलों की सुनवाई की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त होकर अपने आशियाने को छोड़ विस्थापित होकर बाढ़ राहत कैंपों में शरण लेने वाले किसान मजदूरों के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर प्रखंड के बलुआही स्थित टाउन हॉल पर रविवार को बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह सांसद उजियारपुर नित्यानंद राय ने स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के साथ एनडीआरएफ की मोटर बोट व टीम के साथ मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोगों से सुदूर दियारा इलाके में जाकर भेंट करते हुए उनको सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
