पटोरी अंचल कार्यालय में 09लोगो ने हल्का कर्मचारी के पद पर दीया योगदान। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी अंचल कार्यालय में अंचला अधिकारी विकास कुमार के द्वारा नव नियुक्त कर्मचारियों का योगदान दिलवाया गया। अंचला अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि 17 हल्का वाले अंचल में 3 राजस्व कर्मचारी पूर्व से पदस्थापित है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय के संबोधित हॉल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न। इस बैठक का अध्यक्षता एसडीओ मोहम्मद जफर आलम ने किया वही संचालन एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि सभी पूजा समिति अपने निकटतम थाना अध्यक्ष को समिति की सदस्यता सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का की तीव्र ध्वनि बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं एसडीओ ने कहा कि किसी भी हाल में दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुर्गा पूजा में भीड़भाड़ वाले जगहों वाले पूजा समिति को इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा एवं सरकार द्वारा जारी किए गाइड लाइन के अनुसार ही पूजा होगी। पूजा पंडाल में सीसीटीवी यंत्र लगाना अनिवार्य होगा। इस दौरान सभी लाइसेंस धारी पूजा पंडाल के समिति वाले अपनी अपनी पंडाल की लाइसेंस थाना में जमा कर नए लाइसेंस प्राप्त करें। हर चौक चौराहों पर पूजा पंडालों में दंडाधिकारी सहित पुलिस जवान तैनात रहेंगे। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि अगर मेला परिसर में दुर्गंध साउंड वाला दीपहूं की दुकान पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध बेचे जाने पर होगी कार्रवाई। अगर भूल से भी किसी भी बच्चे दुर्गंध साउंड वाली अपिहू बजाते नजर आए तो उन पर होगी कानूनी कार्रवाई । इस मौके पर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य नंदकिशोर यादव उमेश कुमार पासवान पवन यादव, अंचलाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय, जिला परिषद सदस्य अनुज कुमार, जिला परिषद सदस्य पति राजेश राम,मो.नगर प्रखंड प्रमुख जवाहर राय, सदानंद राय, डोमन राय, मोहम्मद मोहसिन, राज कपूर सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हवासपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवासपुर गांव के समीप शनिवार रात्रि को दो वाहन की आमने सामने में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज के लिए पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया स्थिति को नाजुक दे दोनों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया दो युवक का पहचान हवासपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद हेवर के 35 वर्षीय पूर्व शहंशाह के रूप में किया गया है। वही शाहपुर उंडी गांव के रहने वाले उदय कांत चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ए एन डी कॉलेज पटोरी का निरीक्षण विश्वविद्यालय की टीम ने किया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि जल्द हमारे महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से विशेषज्ञों की एक टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय से आए हुए टीम काफी संतुष्ट दिखे। ए•एन•डी•कालेज ,शाहपुर पटोरी में स्नातकोत्तर की पढाई के लिए निरीक्षण हेतु विज्ञान संकाय के डीन प्रो•शिशिर कुमार वर्मा, मानविकी संकाय के डीन प्रो•ए•के• बच्चन, कालेज इंस्पेक्टर डा•सत्येन कुमार एवं अन्य ने आज कालेज का निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ •जयशंकर प्रसाद के अलावे सभी विभागाध्यक्षो एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। इस संबंध में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. जयशंकर प्रसाद ने बताया कि विज्ञान संकाय के सभी विषयों यथा बॉटनी, जोलोजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र विषयों तथा समाज विज्ञान संकाय में राजनीतिक शास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र हिंदी अंग्रेजी में स्नातकोत्तर विभाग का चयन के लिए निरीक्षण किया गया। सभी विभागों मै बारी बारी से विश्वविद्यालय टीम ने जांच किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउदीननगर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया। जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार कुआंर व संचालन भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशांक कुमार ने किया। वक्ताओं ने उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 6 सेंटीमीटर की आई कमी। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के अमदीपुर घाट, रसलपुर घाट ,सुल्तानपुर घाट , सारारी घाट, बुलगानिन घाट इत्यादि घाटों पर पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा नदी के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर का कमी दर्ज किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में पीछे 24 घंटे के अंदर 5 सेंटीमीटर का वृद्धि दर्ज किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के चांदपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर से की लाखों की चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत चांदपुरा गांव के रहने वाले अमरजीत कुमार के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों की सामान चोरी कर ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर परिषद चुनाव को लेकर नाम वापसी के आखिरी दिन भी एक भी प्रत्याशी नाम वापसी नहीं लिया। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के नवगठित पटोरी नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 19 सितंबर को समाप्त हो गई थी 20 सितंबर से स्कूटनी की प्रक्रिया शुरू हो गई थी आज 24 सितंबर को नाम वापसी का आखिरी तिथि था आखरी तिथि को भी एक भी प्रत्याशी नाम वापसी नहीं लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पैसा छीनने के मामले में एक युवक को पटोरी पुलिस ने भेजा जेल। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र चेककदावत गांव के रहने वाले देवेंद्र राय राय ने पटोरी थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
