हरपुर सैदाबाद पंचायत में हमारा स्वच्छ सुंदर गांव अभियान की हुई शुरूआत।जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हरपुर सैदाबाद पंचायत से हमारा स्वच्छ सुंदर गांव अभियान की शुरुआत की गई यह कार्यक्रम प्रखंड समन्वयक शिवेंद्र कुमार शर्मा, हरपुर सैदाबाद पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार राय उर्फ डोमन राय,सुजीत कुमार एवं डिपार्टमेंट की कई कर्मी की द्वारा स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर सैदाबाद के छात्र छात्राओं के बीच दी गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुलाब राय बाबुना बहाई स्कूल पटोरी ग्राउंड में 2 छात्रों के बीच हुई मारपीट के कारण पटोरी की सड़कों पर घंटों जाम की समस्या बनी रही। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गुलाब राय बाबू ने हाई स्कूल के ग्राउंड में किसी कारण बस दो पक्षों के बीच मारपीट के कारण घंटों पटोरी की सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहेगी।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

दुर्गा पूजा को लेकर पटोरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य के अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मध्य नजर रखते हुए शांति समिति का बैठक संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी पूजा समिति के अध्यक्षों को पूजा समिति टीम की एक गठन हो जिसमें प्रत्येक मंदिर के सदस्यों में कम से कम 20 सदस्य हो। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हेतनपुर गाव मे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से 1-1 लोग हुए घायल, पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेतनपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष से 1- 1 लोग घायल बताया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में 18 घंटे में 25 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि,खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के अमदीपुर घाट, रसलपुर घाट, बुलगानिन् घाट, सुल्तानपुर घाट इत्यादि गंगा घाटों पर पिछले 18 घंटे के अंदर 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है उक्त आशय की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने कहा कि बुधवार शाम 6:00 बजे के रिपोर्ट के अनुसार 45.55 मीटर था।वही आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर 45.80 मीटर पूरा हो गया है। यानी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर हो चुका है एक बार फिर से निचले इलाके में बाढ़ के पानी प्रवेश करने लगा है।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय जीएमआरडी कॉलेज में रेड रिबन कंफ्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 16 सेंटीमीटर की हुआ बढ़ोतरी उक्त आशय की जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कनीय अभियंता जितेश ने दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी में नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन 52 अभ्यर्थी ने किया नाम निर्देशन पत्र दाखिल। समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के अनुमंडल कार्यालय परिसर में चल रहे नामांकन की प्रक्रिया के आखिरी दिन मुख्य परिषद के लिए दो उप मुख्यपरिषद 5 एवं वार्ड परिषद में 45 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

शाहपुर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक संपन्न। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी अनुमंडल अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान की टीम के साथ सोमवार संध्या बैठक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी के जनगणना भवन परिसर में तीन दिवसीय वार्ड सदस्यों का गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हरपुर सैदाबाद पंचायत, जोरपुरा पंचायत ,दक्षिणी धमोन पंचायत एवं दरवा पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।