नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन कुल 7 अभ्यर्थी ने किया पर्चा दाखिल। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी नगर परिषद नवगठित होने के बाद पहली बार हो रही चुनाव को लेकर शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन के चौथे दिन कुल 7 अभ्यर्थी ने किया पर्चा दाखिल । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटोरी पुलिस ने चोरी की मोबाइल मामले में प्रथमिक दर्ज अभियुक्त को भेजा जेल। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना कांड संख्या 225 /22 के प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त गजेंद्र राय के 43 वर्षीय पुत्र राजू राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर पटोरी की सड़कों पर लगी लंबी जाम। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक से लेकर चंदन चौक तक बुधवार दोपहर 12:00 बजे के करीब सड़कों पर गाड़ी के आवागमन बढ़ने के कारण एवं सड़क के किनारे अवैध पार्किंग होने की वजह से जाम की समस्या बनी रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा पंचायत से हमारा स्वच्छ सुंदर गांव अभियान की शुरुआत की गई यह कार्यक्रम प्रखंड समन्वयक शिवेंद्र कुमार शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक पूजा कुमारी ,सुजीत कुमार एवं डिपार्टमेंट की कई कर्मी की द्वारा स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद लोगों को दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के दुर्गा घाट के निकट एक ट्रैक्टर पर सवार होकर गाड़ी मालिक एवं चालक किसी काम से चकसीमा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क जर्जर के कारण ट्रैक्टर यूरो अनियंत्रित होकर बाया नदी में कूद गया जिसे घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड जनगणना भवन में पंचायत उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत वार्ड सदस्य का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड कार्यालय के जनगणना भवन परिसर में हरपुर सैदाबाद पंचायत जगपुरा पंचायत दक्षिणी धामण पंचायत एवं दरबा पंचायत का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है। मास्टर ट्रेनर बीपीआरओ कुंदन कुमार, विकास कुमार ,विजय कुमार इत्यादि द्वारा प्रशिक्षण दी जा रही है जानकारी देते हुए मास्टर ट्रेनर्स ने कहा कि बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत जनप्रतिनिधि के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी यहां दी गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पटोरी नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन 98 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी नवगठित पटोरी नगर परिषद का पहली बार चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है नामांकन के पहले दिन कुल 53 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाए थे वही दूसरे दिन सोमवार को कुल 98 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाए हैं यानी पिछले 2 दिनों के अंदर कुल 151 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाए हैं जिसमें से मुख्य परिषद के लिए 10 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाए वहीं उप मुख्य परिषद के लिए अट्ठारह एवं वार्ड परिषद के लिए 123 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाए हैं। उक्त आशय की जानकारी आरो पटोरी एसडीओ मोहम्मद जफर आलम ने दिया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
नगर परिषद चुनाव के मध्य नजर रखते हुए पटोरी डीएसपी ने पटोरी की सड़कों पर चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना गेट के सामने पटोरी डीएसपी ओम प्रकाश चौहान द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान किसी वाहन में कोई आपत्ति जनक समान नहीं मिला। बताते चलें कि चुनावी बिगुल बजते ही पूरी तरह से पटोरी डीएसपी खुद सड़क पर उतर कर वाहन की विक्की एवं चालक का शरीर सर्च करते दिखे। वही आदर्श आचार संगीता की पालन करने को लेकर पटोरी एसडीएम मोहम्मद जफर आलम ने कहा कि किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी नई गाइडलाइन के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी अपना चुनाव चिन्ह पोस्टर बैनर खुद अपने घर पर ही लगा सकते हैं अन्य दूसरे के घर पर लगाने पर बात संज्ञान में आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नगर परिषद चुनाव को लेकर पटोरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में एनआर कटवाने को लेकर उमरी अभ्यर्थियों की भीड़। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिला के पटोरी नगर परिषद नव गठन के बाद हो रही पहली बार चुनाव को लेकर अभ्यर्थी काफी उत्साहित नजर आते हैं। पहले दिन जहां 53 अभ्यर्थी ने एनआर कटवाया वही दूसरे दिन एनआर कटवाने को लेकर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। बता दें कि पटोरी नगर परिषद अंतर्गत 26 वार्ड मैं चुनाव है जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है लेकिन खबर लिखने वक्त तक एक भी अभ्यर्थी अपना पर्चा दाखिल नहीं की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ के चपेट में आ चुकी है पिछले दिनों हुई गंगा की जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण खेत खलिहान एवं घरों में पानी प्रवेश कर चुका हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनिय अभियंता ने जानकारी देते हुए राहत भरी खबर दी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
