मुखलाल चौक के समीप वैचारिक मंच तलाश संस्था का एक दिवसीय बैठक संपन्न. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख लाल चौक के समीप वशिष्ठ परिसर में वैचारिक मंच तलाश संस्था की बैठक का अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह संचालन राजकुमार मिश्रा ने किया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तारा धमौन पंचायत में चल रहे विकास कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के तारा धमौन पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय ने औचक निरीक्षण किया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 12 घंटे के अंदर 3 सेंटीमीटर का बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया उक्त आशय की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि सोमवार सुबह 6:00 बजे के रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.03 मीटर था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रूनी भुइयाँ गंगा घाट पर डूबने से हुए लापता युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला,तलाश जारी. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हेतनपुर पंचायत के बुलगानिन् चौक से रूनी भुइयाँ गंगा घाट पर सोमवार दोपहर ग्रामीण संघ दाह संस्कार में शामिल हुए युवक गंगा नदी में स्नान करने के पश्चात गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र की 110 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी प्रखंड क्षेत्र चाकसहो पंचायत मे डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिजली के बिल का सही समय पर भुगतान न करना महंगा पड़ गया है। विद्युत बोर्ड की ओर से बिजली बिल जमा न करवाने वाले अब तक 17 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया है।

एक बार फिर से गंगा की जलस्तर खतरे के निशान से हुई 47 सेंटीमीटर ऊपर,24 घंटे में 32 सेंटीमीटर की वृद्धि। पर्याप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के बुलगानीन घाट,अमदीपुर घाट,सरारी रसलपुर , शुल्तानपुर घाट इत्यादि गंगा घाटों पर गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई

पटोरी पुलिस ने शिउरा बसैया गांव से एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा बसैया गांव से कोर्ट वारंटी शत्रुघन शाह को पटोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अनुमंडलीय अस्पताल में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के लिए धमौन गांव के सभी पंचायत के आशा कार्यकर्ता को दिया प्रशिक्षण। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में धमौन गांव के हेतनपुर पंचायत, इनायतपुर पंचायत, हरपुर सैदाबाद पंचायत, उतरी धमौन पंचायत एवं उतरी धमौन पंचायत के सभी आशा कार्यकर्ता को कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुर सूरत टारा गांव में पेंशन समाज द्वारा त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशन समाज ने ग्रीन पटोरी क्लीन पटोरी का संकल्प लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर सूरत टारा गांव में बशिष्ठ राय बशिष्ठ के अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक मैं पेंशनरों के समस्या पर चर्चा विस्तारपूर्वक की गई।