अंतिम संस्कार में आया युवक स्नान करते वक्त गंगा में डूबा,तलाश जारी. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलगानीन घाट के निकट अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों संग आए एक युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण लापता हो गए हैं इससे घाट पर जुटे लोगों में हलचल मच गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अमदीपुर- सरारी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा नदी, पिछले 24 घंटे के अंदर 30 सेंटीमीटर की वृद्धि। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी की जलस्तर में 1 साल में तीसरी बार खतरे के निशान को पार की गंगा नदी का जलस्तर। गंगा तट पर बसे लोगों को 1 साल में तीसरी बार बाढ़ का भय सताने लगा है और निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने की सिलसिला शुरू हो चुकी है बढोतरी की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.25 मीटर था वही आज रविवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.55 मीटर हो चुका है यानी पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा नदी के जल स्तर में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर है।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर में दोपहर 12:00 बजे के करीब जाम की समस्या चलो काफी परेशान दिख रहे थे। दुकानदार अपने दुकानों के सामने चारपाई लगाकर कपड़ों का सेल, ठेले पर फल फूल का सेल इत्यादि सेल लगाकर ग्राहकों को रिझाने में लग जाते है। जिसके बाद सेल में खरीदारी करने लोग उमड़ पड़ते है। जिसके कारण बाजार करने आए लोगों के सामने सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा करने लगते है। एक तरफ बाजार में लगातार बढ़ती ई रिक्शा के कारण जहां लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है वहीं दूसरी तरफ चौक-चोराहों पर अवैध पार्किंग बनने का दौड़ जारी है। ई रिक्शा चालक सवारियों को पहले अपने वाहनों में बढ़ने के जद में जहां तहां बेतरतीब ढ़ंग से वाहनों को खड़ा करते हैं। जिस कारण से प्रचार करने आए मुसाफिरों को आवागमन करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

पटोरी प्रखंड के शिक्षा भवन परिसर में कांशीराम की 16वीं पुण्यतिथि मनाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड शिक्षा भवन परिसर में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के बैनर के तले कांशीराम की आज 16वीं पुण्यतिथि मनाया गया इस कार्यक्रम का अध्यक्षता नवल राम, संचालन जगजीवन राम, विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर राम, मुख्य अतिथि अक्ल राम, वही कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय राम एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संजय राम ने कांशीराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांशीराम को अंबेडकर के बाद दलितों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने यह भी कहा की "पंजाब के होशियारपुर में जन्मे कांशीराम ने हमेशा दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी। बामसेफ जैसा युवाओं का संगठन बनाकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थित इंद्र प्रसाद राम तपन कुमार दास, अनिल कुमार, मनोज मांझी, अवधेश कुमार सुनील कुमार शत्रुघ्न चौधरी, रानी कुमारी, शंभू रजक, ब्रज भूषण प्रसाद सुमन, बालेश्वर पासवान इत्यादि मौजूद थे

जोरपुरा गांव के निकट ट्रैक्टर को साइड देने के वक्त मोटरसाइकिल सवार दो युवक जख्मी,अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर - पटोरी मार्ग के जोरपुरा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रैक्टर को साइड देने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दोनों का इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रही है दोनों युवक हलई ओपी क्षेत्र के मरचा गांव के रहने वाले हैं गजेंद्र प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एवं रविंदर प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र संजीव के रूप में किया गया है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

अमदीपुर गंगा घाट पर एक बार फिर से 12 घंटे में 20 सेंटीमीटर की जल स्तर में वृद्धि दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर पिछले 12 घंटे के अंदर गंगा नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 44.85 मीटर गंगा की जन्मतिथि वही आज शुक्रवार शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 45.05मीटर हो चुका है यानी पिछले 12घंटे के अंदर गंगा नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर नीचे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल अस्पताल में कुष्ठ रोगी अभियान सफल संचालन को लेकर आशा कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलिय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन की अध्यक्षता में कुष्ठ रोगी अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर का निर्वाहन बीसीएम राहुल सत्या जी ने किया। प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि गांव-गांव और घर-घर भ्रमण कर लोगों के शरीर पर दाग धब्बों की पहचान करने और चिह्नित रोगी को पर्ची देकर पटोरी अनुमंडल अस्पताल मे जांच और इलाज के लिए भेजने का तौर-तरीका का प्रशिक्षण दिया गया । बीसीएम राहुल सत्यार्थी ने प्रशिक्षण में बताया गया कि शरीर के किसी भाग में तांबा रंग जैसा दाग हो और उस दाग में सूनापन हो तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिवरा गांव में नम आंखों से विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमाएं . जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवरा गांव मे दुर्गा पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद भक्तों ने नम आंखों से मइया की मूर्ति का विसर्जन शिवरा गांव के बयां नदी घाट पर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अमदीपुर गंगा घाट पर पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी हुई,गंगा नदी के जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर नीचे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी अनुमंडल अस्पताल में 17 सूत्री मांगों को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दिन भर ओपीडी सेवा बंद रही। जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय डॉक्टरों का हड़ताल के कारण पटोरी अनुमंडल अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही उपलब्ध। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।