पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के बाजारों में दिखा त्योहारी उल्लास, ग्राहकों की उमड़ी भीड़, जमकर की खरीदारी. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में धनतेरस के त्यौहार में बाजार ग्राहकों से दिन भर रहा गुलजार. ग्राहकों ने सुबह से शाम तक जमकर खरीदारी की। किसी ने बाइक तो किसी ने कार खरीदी। बर्तन, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही। सोने-चांदी के जेवरों और सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। माना जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में बाजारों में डेढ़ गुना अधिक धनवर्षा हुई है। त्योहार के लिए पूरे पटोरी बाजार दुल्हन की तरह सुबह से ही सजी हुई थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

राजकीय मध्य विद्यालय दमौन में चाइल्डलाइन ने किया खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय दमौन में चाइल्डलाइन समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी द्वारा स्कूली बच्चे के बीच बाल संसद, मीना मंच के साथ खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन संपन्न। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिऊदिननगर प्रखंड क्षेत्र के रजैसी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालक की हुई दर्दनाक मौत. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मोहिऊदिननगर प्रखंड क्षेत्र के रजैसी गांव में बाढ़ के पानी में डूब जाने के कारण एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि बालक अपने नानी घर आया हुआ है वह अपने नानी घर से कुछ दूरी पर स्थापित डेरा पर जा रहा था इसी बीच बाढ़ के पानी में पैर फिसल जाने के कारण बालक गहरे पानी में चले गए. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में पहली बार पटोरी एएनडी कॉलेज के खिलाड़ी खिलाड़ी ने हासिल की चैंपियनशिप, मिल रहा बधाई। जानकारी के अनुसार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में पहली बार चैंपियन होने पर महाविद्यालय परिवार सहित कई खेल संगठनों ने बधाई दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पटोरी पुलिस शहद माधव गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी बाजार के समीप 22 सितंबर 2022 को पैसे लूटने की कोशिश मामले में प्राथमिकी दर्ज थाना कांड संख्या 398 ऑब्लिक 22 के आरोपी शहद माधव गांव के रहने वाले उपेंद्र महतो के पुत्र रनजय महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी प्रखंड के स्थानीय ए एनडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाया गया सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय एनडी कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान कार्यक्रम किया गया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अनुमंडल अस्पताल में नियमित टीकाकरण एवं डीपीडी सर्विलेंस के दूसरे दिन भी आशा एवं आंगनवाडी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में नियमित टीकाकरण एवं डीपीटी सर्विलेंस ट्रेनिंग के दूसरे दिन प्रभारी चिकित्सक अमिताभ रंजन की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरारी-अमदीपुर गंगा नदी पर पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा नदी के जलस्तर में 20सेंटीमीटर की कमी. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र सरारी-अमदीपुर गंगा नदी पर पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा नदी के जलस्तर में 20सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई हैं। उक्त आसय की जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनिया अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि मंगलवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.62 मीटर था वही आज बुधवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 46.40 मीटर है यानी पिछले 24घण्टे में गंगा नदी के जलस्तर में 20cm की कमी हुई हैं। फिलहाल खतरे के निशान से 90cm ऊपर है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 8 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 8 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नियमित टीकाकरण को लेकर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण. प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में बी सी एम राहुल सत्यार्थी के नेतृत्व में नियमित टीकाकरण के मध्य नजर रखते हुए आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. इस मौके पर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।