पटोरी निबंधन कार्यालय उद्घाटन कार्य का जिम्मा बाल मजदूरों के कंधों. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी निबंधन कार्यालय की जिमा बाल मजदूरों के ऊपर सौंपा गया था आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बाल मजदूरो द्वारा कर लिया जा रहा है

पटोरी अनुमंडल कार्यालय के संबोधित हॉल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जफर आलम की अध्यक्षता में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.

शिवरा गांव सहित अनुमंडल क्षेत्र में पटाखों से लगने वाली आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान । जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में दीपावली एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के मध्य नजर रखते हुए अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन दस्ता टीम पटोरी से हरिशंकर मिश्रा एवं राजेश कुमार द्वारा आम आवाम के साथ फटाका दुकान एवं अन्य दुकानदारों को जागरूक किया.

शाहपुर उण्डी गांव में अचानक कार में लगा आग , मचा अफरा-तफरी, जनकरी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र शाहपुर उण्डी गांव के लहेरी टोला सरपंच नामक एक व्यक्ति के घर के पास खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था आनन-फानन में लोगों ने मिट्टी एवं पानी की सहयोग से पर काबू पाया. उक्त कार के बारे में बताया जाता है कि शाहपुर उंडी गांव के रहने वाले चंदन कुमार का कार था जिसका जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR06CV7342 बताया गया है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

पटोरी पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत शिक्षा हो गोदाम के उत्तर काली मंदिर के निकट से एक युवक को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थाना कांड संख्या 460/22 दर्ज किया गया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि टेलीफोन के माध्यम से हमें जानकारी मिला था कि उक्त गांव में शराब की धंधा की जा रही है छापामारी की गई तो 10 लीटर देसी शराब के साथ शिवरा पंचायत के शिवरा बसैया गांव के रहने वाले भरत चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी को चकसाहो काली मंदिर के निकट से गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

फैशन प्लस मॉल के निकट मोबाइल दुकान से एक लड़की की पर्श काटकर उचको ने ₹60000रूपया लेकर हुआ फरार,तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद. मामला समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के सामने फैशन प्लस मॉल के निकट मोबाइल दुकान से मोबाइल की खरीदारी कर रही एक लड़की की पर्श काटकर उच्च को ने ₹60000 लेकर फरार हो गया है.तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद. जोरपुरा गांव निवासी कुमारी रेशमी ने बताई कि मैं पंजाब नेशनल बैंक से ₹50000निकासी किए थे जबकि मेरे पास पहले से पर्श में 10हजार रुपया था यानी कुल 60000 मेरे पास में था जो कि मैं एक मोबाइल दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे थे उसी वक्त उचक्के ने पर्स काटकर ₹60000 लेकर फरार हो गया है. इस मामले को लेकर रेशमी ने पटोरी थाने में लिखित आवेदन दी है.इस विषय पर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पटोरी थाना परिसर में लगा जनता दरबार,चार मामला का हुआ निपटारा. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी राजस्व पदाधिकारी पलवी कुमारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. पक्ष विपक्ष की सहमति के बाद 4 मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया. शेष बचे मामले का अगले शनिवार को तिथि निर्धारित की गई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जोरपुरा गांव में स्कूल में पढ़ रहे एक बालक सड़क हादसे घायल, पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी, जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरपुरा स्कूल के सामने सड़क से गुजर रहे एक बालक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में बालक को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज की जा रही है, उक्त बालक का पहचान हलई ओपी क्षेत्र जोरपुरा गांव के रहने वाले शिवजी सा के 7 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शराब के नशे में दो युवक को पटोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय, जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो युवक नशे के हालात में घूम रहे थे. पटोरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया, पटोरी थाना दैनिक पंजीयन 568/22 दर्ज किया गया,जिसके बाद मेडिकल जांच कराया मेडिकल जांच के बाद दोनों युवक को न्यायालय भेज दिया गया है उक्त युवक मालपुर गांव के रहने वाले नवल किशोर सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह एवं मरीचा गांव के रहने वाले महेश पांडे के पुत्र बाबू साहेब पांडे के रूप में किया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पुलिस ने धर्मपुर बांदे गांव से दो फ्रूटी पैक के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बांदे चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो फ्रूटी पैक के साथ एक शराब कारोबारी को पटोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि 451/ 22 दर्ज करते हुए बांदे सैदपुर गांव के रहने वाले हैं राजकुमार दास के 20 वर्षीय पुत्र सोनेलाल दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।