झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के पदम् ब्लॉक से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिला भूमि अधिकार का मतलब है महिलाओं को जमीन पर समान कानूनी अधिकार,नियंत्रण और मालिकाना हक़ मिलना।अधिकार मिलने से महिला आर्थिक रूप से सशक्त बनती है और घर व समाज में उनकी शक्ति बढ़ाता है। हालांकि भारत में भेदभाव पूर्ण कानून और सामाजिक मापदंड अभी भी बाधाएं है।

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में समाधान संस्था के द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु अभिभावकों के साथ विचार विमर्श किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रश्मि लता राहुल शीतल नीतू कुमारी महादेव देहाती समेत कई लोग मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में सत्र 2025 -27 प्रशिक्षकों का स्वागत समारोह एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था आपकी प्रतिभा परिश्रम और व्यक्तित्व को निखारने के लिए सर्वोत्तम वातावरण प्रदान करता है यह शिक्षा के साथ अपने जीवन को जीने की कला अनुशासन नैतिकता और आत्मविश्वास का भी विकसित किया जाता है

दोस्तों, गरीबी के खिलाफ भारत की लड़ाई में महिला भूमि अधिकार एक निर्णायक कदम साबित हो सकता है। यह केवल संपत्ति का हस्तांतरण नहीं, बल्कि शक्ति का हस्तांतरण है। तब तक आप हमें बताइए कि , *---- क्या आपको लगता है कि महिलाओं के नाम जमीन होने से परिवार की आय बढ़ती है? अपना अनुभव बताएं। *---- आपके गाँव में महिलाओं को जमीन के कागज़ात मिलने से किस तरह के बदलाव आए हैं? *---- क्या आपके परिवार या समुदाय में ऐसी कोई महिला है, जिसकी ज़िंदगी जमीन मिलने के बाद बदली हो?

आपलोग हमें बताएं कि केवल परीक्षा में लाये हुए अच्छे नंबर ही एक अच्छा और सच्चा इंसान बनने का माप दंड कैसे हो सकता है? अक्सर देखा जाता है कि माता पिता अपने बच्चों के तुलना दूसरे बच्चों से करते है. क्या यह तुलना सही मायने में बच्चे को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है या उनके मन में नकारात्मक सोच का बीज बो देती है ? आपको क्या लगता है? इस पर आप अपनी राय, प्रतिक्रिया जरूर रिकॉर्ड करें। और हां साथियों अगर आज के विषय से जुड़ा आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो अपने सवाल रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन नंबर 3 दबाकर। हम आपके सवालों का जवाब ढूंढ कर लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं सीओ नित्यानंद दास प्रमुख जयबुन्निसा जिला परिषद सदस्य शेख तैयब एवं अन्य अतिथियों के द्वारा आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मानित किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में अफ्रीका के ट्यूनीशिया देश में फंसे ग्रीडी हजारीबाग बोकारो जिला के कुल 48 श्रमिक फंसे हुए थे। जो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के पहल पर सकुशल वतन वापसी हुई। कुशल पूर्वक लौटे हुए श्रमिकों के सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं श्रम विभाग के द्वारा एक-एक लाख रुपए का बीमा किया गया।

हजारीबाग के हुरहुर की बेटी राखी कुमारी को इंटरनेशनल कबड्डी पदाधिकारी के रूप में चयनित किया गया। राखी कुमारी पिता श्री अशोक पासवान की पुत्री हजारीबाग के हुरहुर निवासी हैं। वे राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी रह चुकी है। और पिछले तीन सीजन से प्रो कबड्डी लीग तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में उत्कृष्ट योगदान दे रही है। राखी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु जी और समर्थकों को देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके विश्वास और सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने आईकेएफ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर चेयरमैन विपिन कुमार सिंह तथा हजारीबाग के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ज़मीन मिलने के बाद विमला ने अपनी जरूरतों और नए तरीकों को अपना कर खेती का नक्शा ही बदल दिया है- क्योंकि अब वह सिर्फ मज़दूर नहीं, एक किसान है। इस विषय पर आप क्या सोचते हैं, महिलाएं अपने हक को कैसे हासिल कर सकती हैं. क्या आप नहीं चाहते की आपके आस पास विमला जैसी कई महिलाएं हों? मुझे उम्मीद है कि आप निश्चित देखना चाहते हैं. तो आप हमें बताइये आप अपने इलाके में कैसे अनेकों विमलाएं बनाएंगे उनको उनका भूमि अधिकार देकर आपकी राय इसके उलट भी हो सकती है. इसलिए पक्ष-विपक्ष के इस कार्यक्रम में अपनी राय ज़रूर रिकॉर्ड करें हमें बताएं कि आप इस मसले पर क्या सोचते हैं. राय रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाकर या फिर मोबाईलवाणी के जरिए.