झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग के बिष्णुगढ़ प्रखंड से संतोष मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्हें वृद्धा पेंशन की जरूरत है।

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मानव कल्याण फाउंडेशन संस्था के द्वारा निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की पहल की गई। गुरूवार को हजारीबाग के डेमोटांड स्थित "सिद्धिदात्री आहार प्राइवेट लिमिटेड" के परिसर से स्थानीय सांसद जयंत सिंहा एवं शहर के वरिष्ठ व्यवसायी सह समाजसेवी सुनील सिंहा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मानव कल्याण फाउंडेशन के द्वारा सुपूर्द निशुल्क एंबुलेंस को मानव सेवा हेतू रवाना किया गया। मौके पर विशेष रूप से मानव कल्याण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कुमार वेंकटेश उर्फ सानू, समाजसेवी कमलेश सिंह, जाने-माने व्यवसाई बीनू सिन्हा, हरीश श्रीवास्तव, देना गोप, संगीत सोनल, सुदीप सफल, साकेत, गोविंद यादव, सुधीर मेहता, भास्कर, दिव्या सिंह ,अमीषा, रौशन नारनौली आदि सैकड़ों शहर के बुद्धिजीवी समाजसेवी व जानी मानी हस्तियां मौजूद थें।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग के बिष्णुगढ़ प्रखंड से रीतिया देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि उन्हें वृद्धा पेंशन की जरूरत है।

बिष्णुगढ़ ब्रास एंड ब्रांज कलस्टर निर्माण को लेकर दूसरी वर्किंग कमेटी की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय नजदीक स्थित कार्यालय में सुदामा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। महत्वपूर्ण बैठक में कलस्टर निर्माण हेतु 15 से 30 सितंबर तक सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद जल्द ही काम प्रगति में किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ करंज मोड़ तेली मोहल्ला कसेर मोहल्ला अखाड़ा चौक चेडरा मोहल्ला के कई गलियों में ग्रामीणों के द्वारा गंदा पानी और कचरा सड़क पर फेंकते हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में बीते सप्ताह धरना प्रदर्शन किया था।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

झारखण्ड राज्य के जिला हजारीबाग के बिष्णुगढ़ प्रखंड से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि वो बहुत गरीब है और उन्हें वृद्धा पेंशन की जरूरत है।

जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की । इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति हजारीबाग जिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया । बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य विरेन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान उपाध्यक्ष मिथिलेश दुबे, केडी सिंह, जावेद इकबाल, उदय कुमार साव, अफरोज आलम, मनोज कुमार मोदी, शिव नंदन साहू, अजित कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, भैया असीम कुमार, सैयद अशरफ अली, अर्जुन सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अनिल यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, अजय कुमार के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में स्टाफ काउंसिल की बैठक बी.सी.ए. सेमिनार हॉल में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार टोप्पो ने की। इस बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मी मौजूद थे। बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि विगत सौ साल से अधिक समय से कोलंबा महाविद्यालय गुणात्मक शिक्षा का केंद्र रहा है, इसी वजह से इस महाविद्यालय को देश दुनिया में जाना जाता है। ऐसी स्थिति में महाविद्यालय के शिक्षककर्मियों एवं छात्र छात्राओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह नैक मूल्यांकन के लिए भी इसी आधार पर तैयारी करें और अपने-अपने विभागों के कार्यों का निष्पादन जिम्मेदारी पूर्वक करें, जिससे इसकी ए प्लस की ग्रेडिंग हो सके और अपने महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा मिल सके। प्राचार्य संत कोलंबा महाविद्यालय डॉ. सुशील कुमार ने इस मौके पर शिक्षक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने महाविद्यालय के विद्यार्थीगण  देश-प्रदेश की अहम प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होकर देश के नीति निर्धारण पूरे अनुशासन के साथ कर रहे हैं। इसका श्रेय यहां के शिक्षक कर्मियों को जाता है। इस बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में डा सोमेक विश्वास, डॉ राज कुमार चौबे, डॉ सुबोध कुमार साहू, डॉ नुदरत निशा, डॉ संदीप कुमार मिश्रा, डॉ राजेश रंजन, डॉ राजेश संस्था, डॉ शाहिना परवीन, डा. रेनू पाठक, डॉ शिल्पा कुमारी, डॉ हर्षवर्धन कुमार, डॉ पंत प्रकाश मेहता, डॉ श्वेता सिंह, डॉ कोमल बरजु, डॉ अनुपम कुजुर, डॉ उमाकांत सिंह आदि थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नगर आयुक्त गरिमा सिंह की उपस्थिति मटवारी चौक से ऐ.के. इंटरनेशनल होटल तक अवैध होर्डिंग हटाया गया। इसमें मुख्य रूप से vmc विद्या मंदिर क्लासेज ,स्माइल केअर ,पतंजलि, यूनिसेक्स जिम आदि के होर्डिंग शामिल थे।इसके अतिरिक्त ट्रेड लाइसेंस का भी अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तत्काल ट्रेड लाइसेंस निर्गत किया गया। जनसाधारण को सूचित किया जाता है जिन किन्ही का भी अवैध होर्डिंग लगा हुआ है वे निगम कार्यालय में आकर इसे वैध करा लें, ये अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा। जिन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेस नही बनवाया है वी कार्यालय में आकर अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा ले। इस अभियान में नगर प्रबंधक फरहत अनिसी, सहायक श्री धर्मेंद्र राय,विनोद , रितिका के शेखर, विकास कुमार उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से फिट इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।