संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग में स्टाफ काउंसिल की बैठक बी.सी.ए. सेमिनार हॉल में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार टोप्पो ने की। इस बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मी मौजूद थे। बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि विगत सौ साल से अधिक समय से कोलंबा महाविद्यालय गुणात्मक शिक्षा का केंद्र रहा है, इसी वजह से इस महाविद्यालय को देश दुनिया में जाना जाता है। ऐसी स्थिति में महाविद्यालय के शिक्षककर्मियों एवं छात्र छात्राओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह नैक मूल्यांकन के लिए भी इसी आधार पर तैयारी करें और अपने-अपने विभागों के कार्यों का निष्पादन जिम्मेदारी पूर्वक करें, जिससे इसकी ए प्लस की ग्रेडिंग हो सके और अपने महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा मिल सके। प्राचार्य संत कोलंबा महाविद्यालय डॉ. सुशील कुमार ने इस मौके पर शिक्षक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने महाविद्यालय के विद्यार्थीगण देश-प्रदेश की अहम प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होकर देश के नीति निर्धारण पूरे अनुशासन के साथ कर रहे हैं। इसका श्रेय यहां के शिक्षक कर्मियों को जाता है। इस बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में डा सोमेक विश्वास, डॉ राज कुमार चौबे, डॉ सुबोध कुमार साहू, डॉ नुदरत निशा, डॉ संदीप कुमार मिश्रा, डॉ राजेश रंजन, डॉ राजेश संस्था, डॉ शाहिना परवीन, डा. रेनू पाठक, डॉ शिल्पा कुमारी, डॉ हर्षवर्धन कुमार, डॉ पंत प्रकाश मेहता, डॉ श्वेता सिंह, डॉ कोमल बरजु, डॉ अनुपम कुजुर, डॉ उमाकांत सिंह आदि थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
