न्याय एवं शांति के लिए 11 दिवसीय पदयात्रा का दूसरा दिन विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर फूसरो गालहोबार खरकी दू मुहान पहुंचकर सभा का आयोजन किया गया ।रास्ते में जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकता परिषद में शरीक हुए लोगों को ढोल मांदर के था प व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर गांव में दुर्गा मंडप के प्रांगण में बुधवार को बैठक कर ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा आपसी प्रेम भाईचारे शांति सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर कमेटी गठित किया गया। 2020 में चयनित कमेटी के सदस्यों को इस वर्ष भी सेवा देने का मौका ग्रामीणों ने दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

11 सितंबर से विश्व शांति दिवस 2 अक्टूबर 2021 तक विश्व अहिंसा दिवस तक न्याय एवं शांति का पद यात्रा का शुभारंभ एकता परिषद जन संगठन के संस्थापक राजगोपाल विहिप जी के द्वारा आह्वान प्रदेश के पूरे 100 से अधिक जिलों में शुभारंभ किया गया इसी कड़ी में मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो डूमरिया टांड से पदयात्रा की शुरुआत मुखिया महेंद्र गंझू ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बीते सप्ताह 8 मील NH 100 विष्णुगढ़ में सड़क दुर्घटना से बनासो के दोनों युवक की मौत हो गया था। इस दुख की घड़ी में जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी ने अंचल अधिकारी से मिलकर 50 50 किलो ग्राम अनाज उपलब्ध कराया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

घरेलु विवाद को लेकर दो पक्षों में मार -पीट हुई। थाना में मामला दर्ज हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के बिशनगढ़ के मुड़मू प्रखंड से लीलावती देवी जानकारी दे रहीं हैं, चिरूडीह गांव में बहुत से लोगों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल पा रहा है उसमें से एक साठ साल के बरहा महतो भी हैं। उन्हें पेंशन भी नहीं मिलता है जिस कारण उनलोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेश्वर महतो बता रहे है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा विष्णुगढ़ प्रखंड में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।बता रहे है कि बिशनगढ़ इंटर कॉलेज में 624 अभियर्थियों में 404 एवं प्लस टू उच्च विद्यालय में 576 में 360 हुआ। मध्य विद्यालय विष्णुगढ़ में 240 में से 144 तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 180 में से 107 अभियार्थी उपस्थित हुवे। इस परीक्षा को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न कराया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत अंतर्गत पारटांड में सड़क व नाली निर्माण को लेकर मांडू विधायक जे पी पटेल ने तैलिक वैश्य धर्मशाला के पास शिलान्यास कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।श्री पटेल ने इसकी शुरुआत अपने हाथों से नारियल फोड़कर किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ का विकास करना ही मेरा पहली प्राथमिकता होगी। यह हमारी कर्मभूमि है विकास करना ही मेरा लक्ष्य है इसका प्राक्कलन राशि ₹328000 है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत अंतर्गत हेठली मूर्गावों में शनिवार को 38 लाभुकों के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर चूल्हा सेट का वितरण मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के अल्पिपिटो पंचायत अंतर्गत उपरैली बोदरा में बीते दिन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक चौथा शाखा का ग्राहक सेवा केंद्र व प्रज्ञा केंद्र का उद्घघाटन कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल ने फीता काटकर किए इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि सीएससी केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।