झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से अंजलि कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि पैतृक संपत्ति वह होती है जो पिता की संपत्ति में उत्तराधिकारी के रूप में मिलती है। अगर कोई अन्य व्यक्ति संपत्ति में अधिकार देता है तो वह पैतृक संपत्ति नहीं माना जाता है। उत्तराधिकार कानून के अनुसार दिवंगत व्यक्ति की संपत्ति का वारिश बनने का कानूनी रूप अधिकार प्राप्त होता है। संपत्ति पर दावा करने के लिए उन्हें लीगल हाइपर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना पड़ता है। यह प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करता है कि वे मृतक परिवार सदस्य की संपत्ति के वेद वारिस है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से लक्ष्मी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि भारतीय कानून वारिस वह व्यक्ति होता है जिसे कानून द्वारा किसी मृत्य व्यक्ति की संपत्ति उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त होता है। किसी भी व्यक्ति के कानूनी वारिस का पहचान करना जरूरी होता है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से पूजा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि संपत्ति की विरासत का अर्थ है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी सम्पत्ति पद,ऋण और जिम्मेदारियों का स्थानतरण उसके उत्तराधिकारी को दिया जाता है।भारत में सम्पत्ति का स्थांतरण धर्म के आधार पर विभिन्न कानूनों और नियमों के अंतर्गत होता है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अधिकार न मिलने से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं बनाती है और फंड जारी कर देती है।मगर महिलाओं तक वह राशि नही पहुंच पाता है।पंचायत के मुखिया,सरपंच और सचिव का दायित्व होता है सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुक तक पहुंचना और जानकारी देना।पंचायत के सदस्य महिलाओं को ना जानकारी देते हैं और ना ही योजनाओं का लाभ लेने में मदद करते हैं।इस प्रकार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त योजनाएं चलाई चलाती है। इनमें पहला है,विधवा पेंशन योजना।इसमें केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। दूसरा,कन्या सुमंगला योजना है। बालिका के जन्म से लेकर पढ़ाई तक आर्थिक सहायता दिया जाता है। तीसरा,लाडली लक्ष्मी योजना है। इस योजना में बालिकाओं के जन्म और शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाता है। शक्ति सदन योजना,इसमें संकट ग्रस्त महिलाओं के लिए आश्रय और पुनर्वास प्रदान करती है। ये योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाती है बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है। जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे पढ़ सकें।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से सरजू साव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख महिला कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करती है।महिला समृद्धि योजना सफाई कर्मचारी महिलाओं को व्यवसाय के लिए एक लाख तक ऋण की सुविधा देती है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से सोनू कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण,स्वास्थ्य,शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं चलाती है।प्रमुख योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,उज्ज्वला योजना,महिला समृद्धि योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाएं शामिल हैं।ये योजनाएं महिलाओं को आर्थिक सहायता,सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करती है।

विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ नीचे मोहल्ला में एवं चानो क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से नकली शराब बनाकर बाजार में बेच रहे गिरोह का किया भंडाफोड़ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार इस संबंध में थाना कांड संख्या 18/ 2026 भारतीय दंड संहिता के विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Transcript Unavailable.